OTT पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का बवंडर, ‘टॉक्सिक’ समेत रिलीज होंगी 5 धमाकेदार मूवीज

OTT पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का बवंडर, ‘टॉक्सिक’ समेत रिलीज होंगी 5 धमाकेदार मूवीज

ओटीटी पर हर हफ्ते धमाकेदार फिल्में रिलीज होती हैं. ऐसे में इस वीक भी हिंदी से लेकर साउथ और अन्य भाषाओं की फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं. वहीं, अगर आप तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी साउथ भाषाओं की फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए डबल धमाका होने वाला है. ‘टॉक्सिक’ समेत 5 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें रोमांस से लेकर क्राइम थ्रिलर और हॉरर तक के जॉनर की मूवीज शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

अगाधा

‘अगाधा’ एक तेलुगु सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक महिला महादेवी की कहानी देखने के लिए मिलती है. वो अपने चचेरे भाई और अन्य मौतों के पीछे के सस्पेंस को तलाशती है और फिर वो एक खतरनाक जंगल में घुस जाती है, जहां पर एक अलौकिक शक्ति से उसका सामना होता है. इस वीकेंड हॉरर और सस्पेंस से भरी इस सुपरनेचुरल फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. इसे 25 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.

OTT पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों का बवंडर, ‘टॉक्सिक’ समेत रिलीज होंगी 5 धमाकेदार मूवीज

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने OMG 2 का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी पंकज त्रिपाठी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

हबीबी

इसके साथ ही अगर रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो आप ‘हबीबी’ को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसमें यंग कपल की कहानी को दिखाया गया है, जिनका रिलेशनशिप मुस्लिम कम्युनिटी में टेंशन पैदा कर देता है. फिल्म में ईशा एम, मालविका मनोज, कश्तुरी राजा और धनश्री सुधाकरण जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म को ओटटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा. इसे 25 सितंबर को स्ट्रीम कर सकते हैं.

Habeebi (2026) - IMDb

अंगीकारम

अगर आप स्पोर्ट्स कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं तो ‘अंगीकारम’ इस वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. इसमें एक चेन्नई स्लम के लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जिसे कॉमन वेल्थ गेम्स में इंडिया का रिप्रेजेंट करने का मौका मिलता है. लेकिन पॉलिटिक्स के चलते स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा उसे ब्लॉक कर दिया जाता है और इसके बाद वो इस मामले को कोर्ट में ले जाता है. इसमें कोटापाडी जे. राजेश और सिंधूरी विश्वनाथ जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसे 25 सितंबर से सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Angikaaram (2026) - IMDb

मैंगो पच्चा 

‘मैंगो पच्चा’ कन्नड़ की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसमें कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के भतीजे संचित संजीव हैं, जिन्होंने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में काजल कुंदर, मयूर पटेल और उग्रम मंजू जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसकी कहानी मैसूर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसे 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा.

Mango Pachcha (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘मंदादि’ 100 करोड़ के पार, बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म

‘टॉक्सिक’

यश की फ्लॉप फिल्म ‘टॉक्सिक’ कन्नड़ की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. इसमें राया की कहानी को दिखाया गया है, जिसे यश ने प्ले किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ ही हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस भी हैं. फिल्म में भूरपूर एक्शन देखने के लिए मिलता है. ऐसे में अब रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 25 सितंबर को जी5 पर रिलीज होने वाली है और जी5 पर देख सकते हैं. हालांकि ऑफिशियली कंफर्मेशन अभी नहीं आया है.

Toxic (2026) - IMDb

Source link
#OTT #पर #इस #हफत #सउथ #फलम #क #बवडर #टकसक #समत #रलज #हग #धमकदर #मवज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *