OTT Recommendations: अगर वीकेंड पर आप कोई बेहतरीन सीरीज शुरू करना चाहते हैं,तो हम आपको 5 ऐसी सीरीज के नाम बता रहे हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 9 से ज्यादा है। इन सीरीज को आप एक-एक करके पूरा देख सकते हैं।
हम आपको जियो हॉटस्टार पर मौजूद 5 ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 9 से ज्यादा है। इन सीरीज के एक से ज्यादा सीजन हैं। अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो इन सीरीज में से कोई सीरीज शुरू कर सकते हैं। हम आपको जो लिस्ट बता रहे हैं उसमें एनिमेटेड से लेकर साइकोलॉजिक्ल ड्रामा सीरीज शामिल हैं।
सीरीज के बारे में: बैंड ऑफ ब्रदर्स एक वॉर ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज को 8 अलग-अलग डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज ने 6 प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स जीते हैं। ये सीरीज सच्ची कहानी पर आधारित सीरीज है। सीरीज दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना की पैराट्रूपर यूनिट, ‘ईजी कंपनी’ के असल अनुभवों पर आधारित है।
2. अवतार: द लास्ट एयरबेंडर (Avatar: The Last Airbender)
IMDb रेटिंग: 9.3
सीरीज के बारे में: अवतार: द लास्ट एयरबेंडर एक एनिमेटेड सीरीज है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं। ये सीरीज एक अमेरिकी फैंटेसी एडवेंचर सीरीज है। चार एलिमेंटल नेशन एक दूसरे के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। केवल अवतार ही दुनिया में शांति ला सकता है। ये सीरीज 2005 से 2008 के बीच प्रसारित हुई थी।
3. चेरनोबिल (Chernobyl)
IMDb रेटिंग: 9.3
सीरीज के बारे में: अप्रैल 1986 में सोवियत संघ के चेरनोबिल शहर में इतिहास का सबसे बड़ा परमाणु हादसा हुआ था। ये सीरीज उसी सच्ची घटना पर आधारित है। उस हादसे में कैसे लोगों की जान गई, कैसे पूरा एक शहर बर्बाद हो गया इस सीरीज में दिखाया गया है। ये सीरीज साल 2019 में रिलीज हुई थी।
4.ब्लूई
IMDb रेटिंग: 9.3
सीरीज के बारे में: ब्लूई एक एनिमेटेड सीरीज है। ये सीरीज बच्चों के लिए है। इस सीरीज के तीन सीजन हैं। ब्लूई एक ‘ब्लू हीलर’ पपी है जो अपने परिवार को अपनी हरकतों से परेशान करता है। ये एक एनिमेटेड कॉमेडी सीरीज है। ये सीरीज साल 2018 में रिलीज हुई थी।
5. द सोप्रानोस (The Sopranos)
IMDb रेटिंग: 9.2
सीरीज के बारे में: द सोप्रानोस एक अमेरिकी साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज के 6 सीजन है। इस सीरीज की गिनती बेस्ट सीरीज में होती है। सीरीज की कहानी सोप्रानो के इर्द-गिर्द घूमती है। सोप्रानो एक इटालियन अमेरिकन माफिया है अपने परिवार और आपराधिक जीवन को मैनेज करने का संघर्ष कर रहा है। वो अपने सारे राज सिर्फ साइकेट्रिस्ट को बताता है। सीरीज का पहला एपिसोड साल 1999 में रिलीज हुआ था। वहीं, सीरीज का आखिरी एपिसोड 2007 में रिलीज हुआ था।



