Pakistan:पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता – Pakistan Deployed Thousand Of Soldiers In Pok Tension Arise

Pakistan:पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता – Pakistan Deployed Thousand Of Soldiers In Pok Tension Arise

पाकिस्तान पीओके में हजारों सैनिकों की तैनाती करने जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों और दुनियाभर में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग इसके पीछे साजिश बता रहे हैं। 

Pakistan:पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता – Pakistan Deployed Thousand Of Soldiers In Pok Tension Arise

पाकिस्तानी सेना के 11 जवानों की मौत
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) में 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पीओजेके के मानवाधिकार कर्मी व राजनीतिक टिप्पणीकार अमजद अयूब मिर्जा ने पाकिस्तान पर सोची-समझी साजिश के तहत क्षेत्र के सैन्यीकरण का आरोप लगाया है।

पीओजेके के पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से स्थानीय प्रशासन के मुख्य सचिव को 4 जून, 2026 को एक सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के बहाने इलाके में हजारों सुरक्षाकर्मियों की तुरंत तैनाती की मांग की गई थी। इस कदम की निंदा करते हुए मिर्जा ने कहा कि इससे पीओजेके में पाकिस्तानी प्रशासन के दोहरेपन और औपनिवेशिक सोच का पता चलता है। उन्होंने तर्क दिया कि प्रस्तावित तैनाती पीओजेके के प्रधानमंत्री द्वारा पहले दिए गए आश्वासनों के उलट है। पहले उन्होंने कहा था कि शांतिपूर्ण जन-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बल या जबरदस्ती का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

Source link
#Pakistanपओक #म #तनत #कए #जएग #हजर #अतरकत #सरकषकरम #लग #म #बढ #चत #Pakistan #Deployed #Thousand #Soldiers #Pok #Tension #Arise

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *