Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

  • Hindi News
  • National
  • Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

पालघर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार रात शिंदे गुट की शिवसेना के पदाधिकारियों पर हॉस्पिटल में मारपीट का आरोप है। रिलीफ हॉस्पिटल में शिवसेना नेता ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। वहीं, कुछ लोगों पर ICU में घुसे और नर्स को धमकाने का भी आरोप है।

हॉस्पिटल कर्मचारी की शिकायत के मुताबिक, शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन सांखे, शहर प्रमुख राहुल घरात और अन्य लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। यह घटना CCTV में कैद हुई है।

हंगामा दही हांडी के दौरान घायल हुए एक गोविंदा के इलाज को लेकर हुआ था। डिस्चार्ज के समय अस्पताल ने ₹19,866 का बिल दिया था। बिल को लेकर गोविंदा के साथ आए लोगों की अस्पताल कर्मचारियों से बहस हुई थी।

17 लोगों पर केस, विधायक के बेटे का भी नाम

पालघर पुलिस ने BNS और महाराष्ट्र मेडिकल सर्विसेज प्रोटेक्शन एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें कम से कम 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कुंदन सांखे, राहुल घरात और स्थानीय विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित गावित के नाम भी शामिल हैं।

कांग्रेस बोली- महायुति नेताओं को कानून का डर नहीं

कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह महायुति नेताओं की गुंडागर्दी है। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर हमला किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठता रहा है। इसी महीने सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर को पीटने के आरोपी शिवसेना पार्षद को जमानत देने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा था कि डॉक्टरों पर हमला करने वालों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

———-

खबरें और भी हैं…

Source link
#Palghar #Hospital #Assault #Shiv #Sena #Leader #Slaps #Staff #Bill #Dispute

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *