Patiala School Girl Attack | CCTV Footage Video

Patiala School Girl Attack | CCTV Footage Video

स्कूल जाती लड़की की टांगों के बीच युवक सुआ मारकर भाग गया।

पटियाला में दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर दिया गया। हमलावर पीछे से दबे पांव दौड़कर आया और गली में जा रही लड़की की टांगों के बीच सुआ मारकर तुरंत भाग गया। इसके बाद लड़की दर्द में कराहती हुई गली में ही बैठ गई।

.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक को साफ देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। उसके परिजन का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।

इधर, लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। लड़की के टांगों के बीच हल्की चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पेंट पहना था, जिससे सुए से वार का बचाव हो गया।

छात्रा पर हमले के 3 PHOTOS…

Patiala School Girl Attack | CCTV Footage Video

लड़की पीठ पर बैग टांगकर गली से गुजर रही थी।

इसी दौरान युवक पीछे से दौड़कर आया और टांगों के बीच सुआ मारकर भाग गया।

इसी दौरान युवक पीछे से दौड़कर आया और टांगों के बीच सुआ मारकर भाग गया।

सुआ लगने से घायल लड़की मौके पर दर्द से कराहने लगी और साइड में बैठ गई।

सुआ लगने से घायल लड़की मौके पर दर्द से कराहने लगी और साइड में बैठ गई।

स्कूल जाते समय हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पटियाला के बिशन नगर इलाके की है। सामने आए सीसीटीवी के मुताबिक, यह वारदात 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे हुई। यहां रहने वाली एक लड़की बैग लटकाकर स्कूल जा रही थी। उसने स्कार्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था।

जब वह बिशन नगर की गली नंबर-9 से गुजर रही थी, तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ और लड़की के पीछे टांगों के बीच सुआ मारकर भाग गया। चोट से घायल लड़की गली में ही चीखकर बैठ गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की सूचना लड़की के परिजन को दी।

परिजन लड़की को फौरन निजी अस्पताल लेकर गए। वहां लड़की का इलाज कराया। हालांकि, चोट ज्यादा गहरी नहीं थी, इसलिए लड़की को मरहम पट्‌टी के बाद ही छुट्‌टी दे दी गई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

युवक का फोटो गली में लगे एक और सीसीटीवी में कैद हुआ। हाथ में हैंडबैग था। हालांकि, तब उसके हाथ में सुआ नहीं दिख रहा था।

युवक का फोटो गली में लगे एक और सीसीटीवी में कैद हुआ। हाथ में हैंडबैग था। हालांकि, तब उसके हाथ में सुआ नहीं दिख रहा था।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा…

  • हैंडबैग लेकर आया युवक, नुकीला हथियार साथ लाया: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक लड़की गली से गुजर रही है। कुछ ही सेकेंड बाद एक युवक दौड़ता हुआ आता है। उसके बाएं हाथ में एक हैंडबैग होता है, जबकि दाएं हाथ में उसने नुकीला हथियार पकड़ रखा है।
  • 2 सेकेंड में 3 वार कर भागा: युवक उस लड़की के पीछे पहुंचते ही नुकीले हथियार से उस पर वार कर देता है। 2 सेकेंड के ही अंदर युवक सुए से लड़की की टांगों के बीच 3 वार करता है। दुर्घटना इतनी जल्दी हुई कि लड़की पीछे मुड़कर भी नहीं देख पाई। जब तक वह पीछे मुड़ती है, तब तक युवक सुआ मारकर भाग जाता है।
  • लड़की दर्द से कराहती रह गई: इसके बाद लड़की को दर्द का एहसास हुआ। वह अपनी जांघ पर हाथ रखकर रोने लगती है। फिर वह गली में एक तरफ आती है और अपने पेट के निचले हिस्से को पकड़कर रोने लगती है। इसी के साथ लड़की गली की साइड में बैठ जाती है।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिजन ने बताया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इधर, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पटियाला में AAP नेता पर जानलेवा हमला, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

पटियाला जिले के गांव रामगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता और हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन बोर्ड के सदस्य अंग्रेज सिंह पर कथित तौर पर हमला किया गया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Patiala #School #Girl #Attack #CCTV #Footage #Video

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *