Pm मोदी से मेलोनी की मुलाकात:साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें – From Dinner To The Colosseum, Pm Modi And Meloni Discussed Key Issues And Shared Special Moments

Pm मोदी से मेलोनी की मुलाकात:साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें – From Dinner To The Colosseum, Pm Modi And Meloni Discussed Key Issues And Shared Special Moments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर रोम पहुंचने के बाद पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

Pm मोदी से मेलोनी की मुलाकात:साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन, इटली में पीएम के दौरे की खास तस्वीरें – From Dinner To The Colosseum, Pm Modi And Meloni Discussed Key Issues And Shared Special Moments


इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कोलोसियम का भी दौरा किया। इससे पहले मोदी के रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा कि रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। 



















पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आज होने वाली औपचारिक वार्ता को लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत इटली में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रोम में भारतीय समुदाय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पांच इतालवी कलाकारों ने राग हंसध्वनि की प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने कलाकारोंलेरियो ब्रूनी, लियो वर्टुननी, सिमोन मैटिएलो, फ्रांसेस्को घेरार्डी और निकोलो मेलोची की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।


पीएम मोदी बोले- दुनिया में बढ़ रहा भारतीय शास्त्रीय नृत्य का आकर्षण

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की वैश्विक लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय नृत्य के प्रति समर्पित पांच इटालियन कलाकारों स्वामिनी आत्मानंद गिरि, सुश्री मार्टिना मीनाक्षी अरगाडा, सुश्री ल्यूक्रेजिया मैनीस्कोटी, सुश्री वेलेरिया वेस्पाजियानी और सुश्री रोजेला फेनेली ने ‘ट्रिगलबंदी’ की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला। पीएम ने कहा कि दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और कला के प्रति बढ़ता आकर्षण बेहद अद्भूत है।





पीएम ने भारतीय समुदाय का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने इटली में बसे भारतीय समुदाय का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोम पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका भारत के प्रति गहरा लगाव और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय प्रवासी समुदाय लगातार देश का नाम रोशन कर रहा है।

 





भारत और इटली के बीच का द्विपक्षीय व्यापार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले जून 2024 में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली गए थे। अब उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को सक्रिय रूप से लागू कर रहे हैं। इस व्यापक रोडमैप के तहत व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2025 में भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच इटली से भारत में 3.66 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) दर्ज किया गया। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Source link
#मद #स #मलन #क #मलकतसथ #म #डनर #स #लकर #कलसयम #दरशन #इटल #म #पएम #क #दर #क #खस #तसवर #Dinner #Colosseum #Modi #Meloni #Discussed #Key #Issues #Shared #Special #Moments

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *