08:30 AM, 10-Jul-2026
ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

पीएम मोदी
– फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगल टेलर से मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता एंगल टेल से मुलाकात की। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की बढ़ती मजबूती और आगे आने वाले कई अवसरों पर हमारी सार्थक बातचीत हुई। ऑस्ट्रेलिया में हमारी साझेदारी को मिल रहे प्यार और समर्थन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं।’
07:35 AM, 10-Jul-2026
PM Modi In Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी ने मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में बिगबैश लीग कराने का एलान भी किया। भारत पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत में पहली बार बिग बैश लीग का मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में कराया जाएगा। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड- चेपॉक में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की ये खबरें भी पढ़ें-
Source link
#Modi #Australia #Liveऑसटरलय #म #वपकष #नत #स #मल #पएम #मद #दवपकषय #सबध #क #मजबत #पर #जर #Modi #Australia #Zealand #Visit #Live #Updates #Melbourne #Cricket #Stadium #Big #Bash #League #India #Albanese


