PM Modi Independence Day Address

PM Modi Independence Day Address

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Independence Day Address | Education Unemployment Inflation Petition

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PM Modi Independence Day Address

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को संबोधित करें।

उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर लिखा- हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे बताएं कि सरकार शिक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के मुद्दों पर युवाओं के लिए क्या कदम उठा रही है।

उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक लिंक शेयर करते हुए कहा, ‘अगर आप इस बात का समर्थन करते हैं, तो पिटीशन पर साइन करें।’ शनिवार सुबह 4 बजे तक याचिका पर 32 हजार से ज्यादा लोगों ने साइन किए हैं।

दीपके के पोस्ट पर दिए लिंक पर क्लिक करते ही CJP की वेबसाइट खुल जाती है, जहां पिटीशन साइन करने का ऑप्शन आता है।

दीपके के पोस्ट पर दिए लिंक पर क्लिक करते ही CJP की वेबसाइट खुल जाती है, जहां पिटीशन साइन करने का ऑप्शन आता है।

कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेगी ‘क्या बोलती पब्लिक’ कैंपेन

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित किया।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेंगे। दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की था। उन्होंने कहा था कि हम गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेंगे। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे।

नीट पेपर लीक को लेकर दीपके और उनकी पार्टी ने जंतर-मंतर पर 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी।

CJP ने नेशनल वर्किंग कमेटी के नामों की घोषणा की

CJP ने गुरुवार को नेशनल वर्किंग कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि अगले छह महीनों में देशभर में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयों का गठन किया जाएगा।

—————————————-

कॉकरोच जनता पार्टी चलाएंगे ये 12 लोग, सभी 35 साल से कम, जानिए इनकी कहानी; CJP असल में किसे डेंट मारेगी

कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल राजनीति में नहीं आएगी। सरकार के लिए प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी। गुरुवार को 12 कोर सदस्यों की टीम का ऐलान भी कर दिया। इनमें वकील, CA, इंजीनियर, पत्रकार शामिल हैं और सबकी उम्र 35 साल से कम। अगले महीने से ये पूरे देश में घूमकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Modi #Independence #Day #Address

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *