PM Modi National Unity Day Visit Kevadiya

PM Modi National Unity Day Visit Kevadiya

अहमदाबाद 2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
PM Modi National Unity Day Visit Kevadiya

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बनासकांठा में रोड शो किया था।

PM नरेंद्र मोदी शनिवार को एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, साथ ही 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मोदी एकता नगर में ‘रेन फॉरेस्ट’ और ‘वामन वृक्ष वाटिका’ का दौरा करेंगे।

मेट्रो के दो फेज की आधारशिला रखेंगे

इस दौरे के दौरान, मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2A और फेज 2B की आधारशिला रखेंगे।

फेज 2A की लंबाई 6 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन शामिल होंगे। वहीं, फेज 2B की लंबाई 3.3 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे।

अहमदाबाद-मेहसाणा रोड आठ लेन में अपग्रेड होगी

मोदी लगभग 2,600 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन तक अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे।

इस परियोजना से अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक हो जाएगी।

4,030 चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे

PM मोदी गुजरात में 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और 361 पूरे हो चुके आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। 800 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस पहल से 4 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

4,950 करोड़ के प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे

वे ‘एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ के तहत पूरी की गई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 4,950 करोड़ रुपए है।

इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं और कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण सुविधाएं, तथा प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं।

——————

यह खबर भी पढ़ें

‘आलू से सोना’ पर मोदी का तंज:कहा- बनासकांठा का आलू विश्व प्रसिद्ध, यहां आकर कोई नहीं कहता कि इससे सोना बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में कहा कि यहां का आलू दुनियाभर में मशहूर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

बनासकांठा में आकर कोई नहीं कहता कि आलू से सोना बनाएंगे, क्योंकि यहां के लोग पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।

मोदी की सभा में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयां बिछाई गई थीं। इस पर उन्होंने कहा कि देश के लोगों के लिए यह अजूबा होगा कि एक सभा में सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Modi #National #Unity #Day #Visit #Kevadiya

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *