Pm Seychelles Visit:बापू को श्रद्धांजलि, मंदिर में दर्शन और लोगों से संवाद… तीन दिवसीय यात्रा में खास क्या? – Pm Modis Seychelles Visit From Paying Tribute To Mahatma Gandhi To Engaging With Indian Diaspora
“_id”:”6a4234bba5323a08240abb01″,”slug”:”pm-modi-s-seychelles-visit-from-paying-tribute-to-mahatma-gandhi-to-engaging-with-indian-diaspora-2026-06-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PM Seychelles Visit: बापू को श्रद्धांजलि, मंदिर में दर्शन और लोगों से संवाद… तीन दिवसीय यात्रा में खास क्या?”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के आखिरी दिन भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर दोनों देशों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती दी। पीएम मोदी ने राजधानी विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। उन्होंने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा विक्टोरिया स्थित पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, ऊर्जा और ब्लू इकोनॉमी समेत 19 अहम क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा मिली।