Pradeep Chandra Photographer Exclusive Interview World Photography Day Click Amitabh Bachchan To Rajesh Khanna – Entertainment News: Amar Ujala

Pradeep Chandra Photographer Exclusive Interview World Photography Day Click Amitabh Bachchan To Rajesh Khanna – Entertainment News: Amar Ujala

वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने भारतीय सिनेमा के करीब पांच पीढ़ियों को बेहद करीब से अपने कैमरे में कैद किया है। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, वहीदा रहमान और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ बिताए उनके कई पल आज भी उनकी यादों में वैसे ही सुरक्षित हैं। 

विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर प्रदीप चंद्रा ने अमर उजाला से अपने कैमरे के पीछे के यादगार किस्से साझा किए। पढ़िए ये किस्से खुद उनकी जुबानी…




Pradeep Chandra Photographer Exclusive Interview World Photography Day Click amitabh bachchan To Rajesh khanna

राजेश खन्ना
– फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra


राजेश खन्ना ने मांगीं 300 कॉपियां

‘मैं महबूब स्टूडियो में था। वहां राजेश खन्ना बैठे हुए थे। उनके पास गया और उनसे पूछा कि क्या मैं उनकी कुछ तस्वीरें खींच सकता हूं। उन्होंने तुरंत हां कर दी। मैंने तस्वीरें खींचीं। जब उन्होंने देखीं तो उन्हें बहुत पसंद आईं। 

एक खास तस्वीर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसकी 300 कॉपियां मांगीं। वह उन्हें अपने फैन मेल के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। इतने बड़े स्टार की 300 कॉपियां मांगने की बात अपने आप में याद रह जाने वाली थी।’


Pradeep Chandra Photographer Exclusive Interview World Photography Day Click amitabh bachchan To Rajesh khanna

दिलीप कुमार की तस्वीरें
– फोटो : फोटो क्रेडिट-Pradeep Chandra


दिलीप कुमार ने खुद मांगी अपनी तस्वीर

‘एक दिन वीटी स्टेशन पर एक खास डिब्बे के बाहर थोड़ी भीड़ देखी। मैंने कैमरा निकाला और अंदर चला गया। दिलीप साहब और सायरा जी एक परिवार से बात कर रहे थे। मैंने कुछ तस्वीरें लीं। दिलीप साहब ने मुझे देखा और कहा- ‘आप लोग फोटो तो ले लेते हैं, पर हमें देते नहीं।’ 

मैंने उन्हें बताया कि मैं एक मीडिया हाउस में काम करता हूं और ये तस्वीरें उनकी प्रॉपर्टी हैं। वह हंसे और बोले- ‘आप उदय तारा नायर (मीडिया फ्रेंड) को दे दीजिएगा। मुझे मिल जाएंगी।’ दिलीप साहब का वह अंदाज आज तक याद है।’


Pradeep Chandra Photographer Exclusive Interview World Photography Day Click amitabh bachchan To Rajesh khanna

अमिताभ बच्चन के अलग-अलग अंदाज की तस्वीरें
– फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra


अमिताभ की तस्वीर बनी यादगार 

‘कई बार हम तस्वीर कुछ और लेने जाते हैं और हमें मिल कुछ और जाता है। यह किस्सा 1991 का है। मेरे एडिटर ने मुझे मिस्टर बच्चन की तस्वीर लेने के लिए उनके बंगले प्रतीक्षा पर भेजा। मैं लेखक के साथ उनके घर के पीछे बने ऑफिस में बैठा था। वहां से उनका लॉन दिखाई देता था। मिस्टर बच्चन आए। कई तस्वीरें लीं पर एक तस्वीर उनकी दूर से खींची। वह मेरी ऑल टाइम पसंदीदा तस्वीरों में से एक है। प्रीतिश नंदी ने जब तस्वीर देखी तो कहा- ‘आपने मुझे एक हेडलाइन दे दी।’ उन्होंने उसका नाम रखा- ‘ए क्वाइट कमबैक।’ 

अमिताभ को जब पसंद आई कैंडिड तस्वीरें 

‘उन दिनों मैं दूर से जूम लेंस से शूट करता था। मैंने दादर के श्रीसाउंड स्टूडियो में उनकी तस्वीरें ली थीं। बच्चन जी हमेशा तस्वीर लेने से पहले पूछते थे, लेकिन एक बार ऐसा नहीं हुआ। रेती बंदर में ‘मर्द’ की शूटिंग के दौरान सुबह-सुबह मैंने उनकी तस्वीरें ली थीं। ज्यादातर तस्वीरें कैंडिड थीं और दूर से खींची गई थीं। वो तस्वीरें उन्हें पसंद आई थीं।’  


Pradeep Chandra Photographer Exclusive Interview World Photography Day Click amitabh bachchan To Rajesh khanna

जैकी श्रॉफ के साथ फाेटोग्राफर प्रदीप चंद्रा
– फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra


जैकी श्रॉफ को सब याद है 

‘जैकी श्रॉफ को मैंने पहली बार सुपर फिल्म मैगजीन के ऑफिस में देखा था, जहां मैं काम करता था। वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। उन्हें आज भी हमारा पहला शूट याद है। उस पहले शूट के लिए मैं उनके साथ उनकी तब की मंगेतर आयशा श्रॉफ के नेपियन सी रोड स्थित घर तक गया था, जहां से शूट के लिए कपड़े लिए गए थे।’


Source link
#Pradeep #Chandra #Photographer #Exclusive #Interview #World #Photography #Day #Click #Amitabh #Bachchan #Rajesh #Khanna #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *