Pre Monsoon Rainfall: इंदौर शहर के कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, प्री-मानसून का दिख रहा असर; मंगलवार को भी रहेगा ऐसा मौसम

Pre Monsoon Rainfall: इंदौर शहर के कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, प्री-मानसून का दिख रहा असर; मंगलवार को भी रहेगा ऐसा मौसम

Monsoon in Indore: इंदौर में लोकल सिस्टम बनने से दिन के कुछ घंटों में बारिश हो रही है। सप्ताह के अंत तक मानसून के शहर पहुंचने की संभावना है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 01:59:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 02:11:21 PM (IST)

Pre Monsoon Rainfall: इंदौर शहर के कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, प्री-मानसून का दिख रहा असर; मंगलवार को भी रहेगा ऐसा मौसम
इंदौर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। – फाइल फोटो

HighLights

  1. भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार दो चक्रवाती हवा के घेरे बने हैं
  2. इंदौर में मंगलवार को भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं
  3. नमी के कारण प्रदेश में प्री-मानसून बारिश हो रही है

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में सोमवार को कई इलाकों में जमकर बारिश (Rain in Indore) हुई। प्री-मानसून की गतिविधियों की वजह से शहर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया था। आज हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद धूप निकलने के बाद हो रही उमस की वजह से परेशान लोग अब मानसून के जल्द आने की आस में हैं।

शहर में अभी प्री-मानसून (Pre Monsoon Rain in Indore) की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि दिन में गर्मी के साथ दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी। ऐसे में आगामी दिनों में शहरवासियों को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत में मानसून के इंदौर पहुंचने की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में दो चक्रवाती हवा के घेरे बने हुए हैं।

इसके प्रभाव से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। हालांकि इंदौर में स्थानीय सिस्टम बनने के कारण ही दिन के कुछ घंटों में वर्षा हो रही है। यही सिलसिला अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। वहीं, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

naidunia_image

37 डिग्री पहुंच गया था पारा

इंदौर (Indore Weather Update) में रविवार को उमस ने परेशान किया। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को प्री मानसून गतिविधि के तहत लोकल सिस्टम बनने के कारण कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Source link
#Pre #Monsoon #Rainfall #इदर #शहर #क #कई #इलक #म #जमकर #बरस #बदल #परमनसन #क #दख #रह #असर #मगलवर #क #भ #रहग #ऐस #मसम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *