Pune Software Engineer Murder Case

Pune Software Engineer Murder Case

  • Hindi News
  • National
  • Pune Software Engineer Murder Case | Live in Partner Killed In Hinjewadi

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Pune Software Engineer Murder Case

महाराष्ट्र के पुणे के हिंजवड़ी इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर और गर्दन पर लात-घूसे मारे थे।

इसके बाद वह पूरी रात महिला के शव के पास बैठा रहा और सुबह पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की की पहचान कोमल दहाले और आरोपी की पहचान शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे के रूप में हुई है। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।

शादी करने वाले थे दोनों, परिवार को भी जानकारी थी

दोनों ने शादी करने की योजना भी बनाई थी। उनके परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए राजी थे।

कोमल महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली थीं और विप्रो में काम करती थीं। वहीं, बुलढाणा के रहने वाले शुभम इंफोसिस में काम करता है।

अफेयर के शक में दोनों के बीच होते थे झगड़े

रिपोर्ट के मुताबिक, कोमल को शक था कि शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

हिंजवड़ी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Source link
#Pune #Software #Engineer #Murder #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *