Rahul Gandhi Media Briefing | Delhi Congress Headquarters Update

Rahul Gandhi Media Briefing | Delhi Congress Headquarters Update

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
Rahul Gandhi Media Briefing | Delhi Congress Headquarters Update

राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

राहुल गांधी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रोजेक्टर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण दिखाया।

राहुल ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया। प्रधानमंत्री दोषियों पर एक्शन लें। दलितों पर सदियों से अत्याचार हो रहा है। देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है।

जानें, हल्द्वानी की सभा और उसके बाद क्या हुआ… 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खड़गे की सभा हुई थी। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने वहां यज्ञ कर मंच के शुद्धिकरण का दावा किया।

आयोजकों का कहना था कि धार्मिक मंच का इस्तेमाल राजनीतिक बयानों के लिए हुआ और वहां मर्यादा का ध्यान नहीं रखा गया, इसलिए शुद्धिकरण किया गया। इसका जाति से कोई लेना-देना नहीं है।

खड़गे ने मानसून सत्र के दौरान संसद में यह मुद्दा उठाया और इसे अपनी दलित पहचान से जोड़ते हुए दोषियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा-आरएसएस की जातिवादी सोच करार दिया।

खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमें अपने अध्यक्ष के लिए इंसाफ चाहिए- राहुल गांधी

पत्रकार का सवाल- आप संसद मार्च पर पुलिस एक्शन के खिलाफ एफआईआर कराने थाने पहुंचे थे। क्या यहां भी कुछ ऐसा ही प्लान है। राहुल का जवाब- देखिए हमें हमारे अध्यक्ष के लिए इंसाफ चाहिए। जो हुआ है वो क्राइम है और इसका रिएक्शन होगा। एवरी एक्शन हैज एन अपोजिट रिएक्शन।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- कोई नेता शुद्धिकरण पर बोलेगा या नहीं, हमें एक्शन चाहिए

पत्रकार का सवाल- इस मामले पर पीएम मोदी और मायावती दोनों चुप हैं। इस पर आप क्या बोलेंगे। राहुल- देखिए पीएम नहीं बोल रहे हैं ये उनकी विचारधारा है। लेकिन हमें इतना पता है कि जिन लोगों ने ये किया है वो गलत हैं। मायावती कुछ बोलें या नहीं हमें मतलब नहीं हमें बस एक्शन चाहिए।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- शुद्धिकरण करना क्राइम, हम इसे नहीं छोड़ेंगे

पत्रकार का सवाल- खड़गे जी ने जब ये मुद्दा उठाया तब, नड्डा ने भी खेद जताया था तो क्या आप माफी की मांग करते हैं। राहुल का जवाब- देखिए, ये एक क्राइम है। ये अनटचेबिलिटी है। ये एक क्राइम है। अगर कोई शुद्धिकरण करता है तो ये एक क्राइम है और मेरा वादा है हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- खड़गे जी के साथ जो हुआ, वह बच्चों से लेकर बड़ों तक का इश्यू

पत्रकार का सवाल- क्या आपको लगता है कांग्रेस ने इस मुद्दे पर उतनी बात नहीं की। राहुल का जवाब- नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। खड़गे जी ने भी कहा कि कुछ लोगों ने मुझे सपोर्ट नहीं किया। पर उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि ज्यादातर लोगों ने मुझे सपोर्ट नहीं किया। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक का इश्यू है। मैंने उनका सपोर्ट किया। हमें ये सोचना चाहिए कि जब ये खड़गे जी के साथ हो सकता है, किसी और के साथ क्या होगा। सोचिए स्कूल में एक 4 साल के बच्चे के साथ क्या होगा।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- देश में भेदभाव है, उत्तराखंड वाले मामले में FIR होगी

पत्रकार का सवाल: देश में जैसा माहौल है तो आप दलितों की स्थिति को कैसे देखते हैं? राहुल का जवाब: देश में भेदभाव है, पर आप देखिएगा, FIR होगी। हमें बीजेपी के संगठन से कोई मतलब नहीं, वो जो चाहें वो करें।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता बोले- अनटचेबिलिटी क्राइम है

राहुल ने कहा कि पीएम कहते हैं कि वो हर जाति के हैं, फिर उनकी पार्टी का नेता ऐसा कैसे कह सकता है? हम चाहते हैं कि पीएम जल्दी ऑर्डर दें और इन पर कार्रवाई हो। हल्द्वानी में यह जो घटना हुई, यह BJP और RSS का माइंडसेट दिखाता है। हम कोई नामुमकिन चीज नहीं मांग रहे हैं। अनटचेबिलिटी इज अ क्राइम। हमें उत्तराखंड में जस्टिस दिया जाए।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दलित नेता मंदिर जाते हैं, वहां शुद्धिकरण होता है: राहुल

हर रोज हजारों दलितों के साथ अत्याचार होता है। हमारी पार्टी के अध्यक्ष मंदिर जाते हैं, पर वहां उनका शुद्धिकरण होता है। उन्होंने अपनी जिंदगी इस देश को दी है। बिहार के सीएम मांझी जी मंदिर जाते हैं, वहां भी वैसा ही होता है। यह क्राइम है।

8 अगस्त को खड़गे जी मंदिर जाते हैं। 10 अगस्त को मंदिर का शुद्धिकरण होता है। 10 अगस्त को शुद्धिकरण होता है और 13 अगस्त को खड़गे जी कहते हैं कि यह क्राइम है। BJP के उत्तराखंड के नेता ने कहा कि शुद्धिकरण सही है, इसमें कोई गलती नहीं है। 20 दिन हो गए हैं। यह SC-ST एक्ट के तहत एक क्राइम है। तो हमारी मांग है कि जल्दी से जल्दी जिन लोगों ने यह किया, उन पर FIR हो।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- बारात में दलितों को घोड़े पर चढ़ने नहीं दिया जाता

राहुल ने कहा कि स्कूल में आज भी बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है। बच्चों को कुएं से पानी नहीं पीने दिया जाता। चाय की दुकान पर दो तरीके के कप होते हैं। आज भी बारात में हजारों दलितों को घोड़े पर चढ़ने नहीं दिया जाता। वे घोड़े पर हेलमेट पहन कर चढ़ते हैं।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया और दूसरा BJP RSS की विचारधारा। समाज में छुआछूत जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण किया गया।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्मृति ने कहा था- राहुल महिलाओं के समर्थक हैं तो साबित करें

भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने राहुल की बात का जवाब देते हुए कहा था कि 23 राहुल गांधी पहले महिला आरक्षण लागू करने का समर्थन करना चाहिए।

वे 33% आरक्षण लागू कराने और पूरे वंदे मातरम के गायन का समर्थन करके अपनी बात साबित करें। स्मृति ने कहा कि वंदे मातरम के आखिरी 2 पैरा देवी दुर्गा को समर्पित हैं।

Source link
#Rahul #Gandhi #Media #Briefing #Delhi #Congress #Headquarters #Update

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *