Rahul Gandhi Press Conference:10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं, राहुल ने पेपर लीक पर सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Addressing Press Conference On Neet Paper Leak Issue From Congress Headquarters

Rahul Gandhi Press Conference:10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं, राहुल ने पेपर लीक पर सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Addressing Press Conference On Neet Paper Leak Issue From Congress Headquarters

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। संबोधन से पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो चलाया। उसमें पुलिस छात्रों पर लाठी चार्ज कर रही थी। इसके बाद उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आप सब देखिए सुरक्षाबलों ने छात्रों को कितनी बुरी तरह से पीटा। उन्होंने आगे कहा कि आखिर देश के छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने पूछा कि छात्रों ने ऐसा क्या गलत किया है कि उनके सामने सुरक्षा बल हथियार ताने खड़े हैं। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और सिर्फ अपनी मांगें उठा रहे हैं। उनका कहना है कि छात्र केवल इतना चाहते हैं कि उन्हें एक निष्पक्ष और न्यायसंगत शिक्षा व्यवस्था मिले, जो उनका अधिकार है।




राहुल गांधी ने कहा कि देश के कई छात्र अत्यधिक मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से ठीक पहले पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उन्हें एक भरोसेमंद तथा निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Source link
#Rahul #Gandhi #Press #Conference10 #सल #म #पपर #लक #एक #क #भ #सज #नह #रहल #न #पपर #लक #पर #सरकर #क #घर #Rahul #Gandhi #Addressing #Press #Conference #Neet #Paper #Leak #Issue #Congress #Headquarters

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *