Rahul Gandhi Stops Priyanka From Speaking

Rahul Gandhi Stops Priyanka From Speaking

  • Hindi News
  • National
  • INDIA Block Rally Controversy: Rahul Gandhi Stops Priyanka From Speaking

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Rahul Gandhi Stops Priyanka From Speaking

प्रियंका और राहुल गांधी रविवार को रामलीला मैदान तक के पूरे रास्ते आपस में बात करते दिखे।

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस में दो गुट बन चुके हैं, जिसकी वजह राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद है।

भाजपा सांसद और प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी बहन को INDIA ब्लॉक के दो प्रदर्शनों में बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका को आगे बढ़ाने पर वे खुद पीछे हो सकते हैं।

दरअसल, INDIA ब्लॉक ने शनिवार को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था। इसके बाद रविवार को इसी मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई गई थी। प्रियंका ने दोनों ही मौकों पर भाषण नहीं दिया था।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे थे।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे थे।

भाजाप का दावा- प्रियंका गांधी नाखुश दिखीं

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो कहा कि प्रियंका गांधी मॉक पार्लियामेंट और रामलीला मैदान की रैली में नाखुश दिखीं।

उन्होंने सवाल किया, “क्या गांधी परिवार के भीतर ही कोई राजनीतिक खेल चल रहा है? क्या राहुल गांधी को डर है कि प्रियंका वाड्रा को नेता के तौर पर आगे बढ़ाने पर वे पीछे हो सकते हैं? क्या इसी वजह से गांधी परिवार में प्रियंका वाड्रा का वोट भी चुरा लिया गया है?”

रैली में राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे

राहुल ने इंडिया ब्लॉक की रैली में कहा कि करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।

रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी।

SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे।

SIR विवाद पर विपक्ष के 6 सवाल और चुनाव आयोग के जवाब

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में विपक्ष की रैली के खिलाफ भाजपा का मार्च:नड्डा बोले- आज के दिन सिखों का नरसंहार हुआ, राहुल अपनी राजनीति के लिए शहीदों को भूले

INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा ने आज दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Rahul #Gandhi #Stops #Priyanka #Speaking

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *