Rajesh Khattar Birthday: 50+ में बने पिता, विलेन से Iron Man की आवाज तक, Shahid Kapoor से है खास रिश्ता

Rajesh Khattar Birthday: 50+ में बने पिता, विलेन से Iron Man की आवाज तक, Shahid Kapoor से है खास रिश्ता


बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाकर पहचान बनाई, लेकिन राजेश खट्टर की कहानी कुछ अलग है. फिल्मों में विलेन के किरदार निभाने वाले राजेश खट्टर ने अपनी दमदार आवाज से हॉलीवुड के मशहूर किरदारों को भी हिंदी दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई. आयरन मैन की आवाज बनने से लेकर शाहिद कपूर के सौतेले पिता होने और 50+ की उम्र में पिता बनने तक, उनकी जिंदगी में कई ऐसे पड़ाव रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. 24 सितंबर 1966 को जन्मे राजेश खट्टर 2026 में अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं.

1992 से शुरू हुआ फिल्मी सफर, 'सूर्यवंशम' और 'डॉन' में दिखे

राजेश खट्टर ने साल 1992 में फिल्म 'नागिन और लुटेरे' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद वह अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'सूर्यवंशम' के अलावा 'आईना', 'डॉन', 'डॉन 2', 'खिलाड़ी 786', 'रेस 2' और 'एक्शन जैक्सन' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आए. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी पर भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. 'कुमकुम', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे हिट टीवी शोज में उनके निगेटिव रोल्स को दर्शकों ने खूब सराहा और इसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन के अवॉर्ड्स भी मिले.

Rajesh Khattar Birthday: 50+ में बने पिता, विलेन से Iron Man की आवाज तक, Shahid Kapoor से है खास रिश्ता

Iron Man से Jack Sparrow तक, इन हॉलीवुड किरदारों की आवाज बने राजेश खट्टर

राजेश खट्टर की पहचान सिर्फ फिल्मों और टीवी के किरदारों तक सीमित नहीं है. उनकी भारी और दमदार आवाज ने उन्हें डबिंग की दुनिया में भी खास पहचान दिलाई. हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के मशहूर किरदार जब हिंदी में बोलते हैं, तो उनकी आवाज के पीछे राजेश खट्टर का नाम जुड़ा होता है. उन्होंने रॉबर्ट डाउनी जूनियर के Iron Man यानी टोनी स्टार्क, जॉनी डेप के Captain Jack Sparrow और पेड्रो अलोंसो के Berlin को हिंदी में आवाज दी है. इसके अलावा टॉम हैंक्स, निकोलस केज, ह्यू जैकमैन, माइकल फासबेंडर और जैक ब्लैक जैसे सितारों के किरदारों को भी वह हिंदी आवाज दे चुके हैं. यही वजह है कि पर्दे पर चेहरा किसी और का होने के बावजूद हिंदी दर्शकों के लिए इन किरदारों की आवाज राजेश खट्टर से जुड़ जाती है.

View on Instagram

शाहिद कपूर से कनेक्शन और 50 साल से ज्यादा की उम्र में पिता बनने की जंग

राजेश खट्टर की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही. उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस नीलिमा अजीम से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है, बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर. नीलिमा अजीम की पहली शादी से शाहिद कपूर का जन्म हुआ था, इस नाते राजेश खट्टर, शाहिद कपूर के सौतेले पिता रहे. साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद 2008 में राजेश ने वंदना सजनानी से शादी रचाई. राजेश खट्टर और वंदना की जिंदगी में खुशियों ने काफी मुश्किलों के बाद दस्तक दी. कई बार मिसकैरेज, IVF और मेडिकल दिक्कतों से गुजरने के बाद साल 2019 में जब राजेश खट्टर 50 साल से ज्यादा की उम्र के हो चुके थे, तब उनके घर बेटे ,वनराज कृष्ण खट्टर का जन्म हुआ. समय से 3 महीने पहले जन्मे वनराज को कई दिनों तक NICU में भी रहना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: Rise And Fall Season 2: टीवी पर छाएगा 'बिहारी पावर', तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी समेत ये कंटेस्टेंट्स होंगे शो का हिस्सा

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal 'कौन ही देखेगा?' से 'बिना इनके टीआरपी बेकार' तक, जानिए कैसे भोजपुरी आंधी ने बदला Reality Shows का खेल

The post Rajesh Khattar Birthday: 50+ में बने पिता, विलेन से Iron Man की आवाज तक, Shahid Kapoor से है खास रिश्ता appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *