Raksha Bandhan 2026:चंद्र ग्रहण के बीच मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – Raksha Bandhan 2026 28 August Ko Rakhi Par Chandra Grahan Jaane Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat

Raksha Bandhan 2026:चंद्र ग्रहण के बीच मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – Raksha Bandhan 2026 28 August Ko Rakhi Par Chandra Grahan Jaane Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat

Raksha Bandhan 2026:  इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन श्रावण मास की पूर्णिमा है, जिसे भाई-बहन के प्रेम और पवित्र रिश्ते के प्रतीक के रूप में बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का संकल्प लेते हैं। इस बार रक्षाबंधन का दिन इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। हालांकि, ग्रहण की दृश्यता हर स्थान पर एक जैसी नहीं होगी। भारत में इसके दिखाई न देने की स्थिति में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक और पूजा-पाठ से जुड़े नियम भी अलग तरीके से देखे जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन ग्रहण का क्या प्रभाव रहेगा और भाई को राखी बांधने का सही समय क्या होगा, आइए जानते हैं पूरी जानकारी। 

Raksha Bandhan 2026 28 August Ko Rakhi Par Chandra Grahan Jaane Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat

रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
– फोटो : Adobe stock

28 अगस्त को रक्षाबंधन

रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त प्रातः 9:08 बजे से 28 अगस्त प्रातः 9:48 बजे तक रहेगी। इसी वजह से रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2026 28 August Ko Rakhi Par Chandra Grahan Jaane Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat

28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है
– फोटो : अमर उजाला

चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण है। इसकी वैश्विक अवधि करीब 5 घंटे 36 मिनट रहेगी। ग्रहण का अधिकतम चरण लगभग प्रातः 9:43 बजे होगा और अंतिम चरण करीब 11:21 बजे समाप्त होगा।

Raksha Bandhan 2026 28 August Ko Rakhi Par Chandra Grahan Jaane Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat

भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
– फोटो : ANI

भारत में दिखाई देगा या नहीं?

चंद्र ग्रहण की दृश्यता स्थान के अनुसार अलग-अलग होगी। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। वहीं दुनिया के कुछ अन्य हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसलिए रक्षाबंधन के दिन भारत में रहने वाले लोगों के लिए ग्रहण की दृश्यता स्थानीय स्थान के हिसाब से देखना जरूरी है।

Raksha Bandhan 2026 28 August Ko Rakhi Par Chandra Grahan Jaane Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
– फोटो : PTI

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

यह ग्रहण खासकर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है, इसलिए इसे देखने के लिए आंखों पर किसी विशेष सुरक्षा उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। 

Source link
#Raksha #Bandhan #2026चदर #गरहण #क #बच #मनय #जएग #रकषबधन #जन #रख #बधन #क #शभ #महरत #Raksha #Bandhan #August #Rakhi #Par #Chandra #Grahan #Jaane #Rakhi #Bandhne #Shubh #Muhurat

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *