Ramayana का ‘रावण तांडव’ रिलीज, रौद्र रूप में दिखे Yash, वीडियो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड


रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर बिग बजट फिल्म रामायण रिलीज के लिए तैयार है। दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली यह फिल्म काफी चर्चा में है। इसे भारत की सबसे महंगी वीएफएक्स वाली फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। मेकर्स लगातार फिल्म के प्रोमो और गाने रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब यश का गाना ‘रावण तांडव’ भी रिलीज हो गया है।

इस गाने में यश भगवान शिव की प्रतिमा के सामने तांडव करते नजर आ रहे हैं। वह भोलेनाथ को खुश करने के लिए तांडव करते दिखाई देते हैं। यश ने जिस तरह इस गाने में परफॉर्म किया है, उसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Asim Riaz जल्द करेंगे शादी? भाई Umar Riaz ने बताया क्या है प्लान, हिमांशी के आरोपों पर भी दिया जवाब

दर्शकों को पसंद आया यश का रावण तांडव

फिल्म रामायण का ‘रावण तांडव’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। लोगों को गाने का साउंड डिजाइन और यश का डांस दोनों पसंद आ रहे हैं। फैंस यश की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह पूरी तरह रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna की टीवी पर वापसी, Shraddha Arya के साथ शुरू किया नया प्रोजेक्ट

दो हिस्सों में रिलीज होगी रामायण

रणबीर कपूर स्टारर रामायण को मेकर्स दो हिस्सों में रिलीज करेंगे। पहले भाग में राम के जन्म से लेकर सीता हरण तक की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं, दूसरे भाग में रावण वध की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली 8 नंवबर के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है और वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *