Ramayana Live:‘यह अवसर देने के लिए शुक्रिया’, इवेंट में बोले अभिनेता यश; सनी देओल की एंट्री से खुश हुए दर्शक – Ramayana Pratham Sankalp Red Carpet Event Live Ranbir Kapoor Namit Malhotra Nitesh Tiwari & Sai Pallavi

Ramayana Live:‘यह अवसर देने के लिए शुक्रिया’, इवेंट में बोले अभिनेता यश; सनी देओल की एंट्री से खुश हुए दर्शक – Ramayana Pratham Sankalp Red Carpet Event Live Ranbir Kapoor Namit Malhotra Nitesh Tiwari & Sai Pallavi

08:54 PM, 18-Jul-2026

सनी देओल इवेंट में हुए भावुक

Ramayana Live:‘यह अवसर देने के लिए शुक्रिया’, इवेंट में बोले अभिनेता यश; सनी देओल की एंट्री से खुश हुए दर्शक – Ramayana Pratham Sankalp Red Carpet Event Live Ranbir Kapoor Namit Malhotra Nitesh Tiwari & Sai Pallavi

सनी देओल
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

इवेंट में सनी देओल की एंट्री पर खूब तालियां बजी। उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बनने पर खुशी जताई। साथ ही कहा कि हर देशवासी यह फिल्म देखने जाएगा। 

08:49 PM, 18-Jul-2026

रावण बने यश ने सबका शुक्रिया अदा किया


अभिनेता यश
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

फिल्म ‘रामायण’ में साउथ के सुपरस्टार यश ने रावण का किरदार किया है। उन्होंने इवेंट में कहा, ‘मुझे यह अवसर देने के लिए शुक्रिया। उन्होंने फिल्म के हर किरदार को सराहा। सभी को धन्यवाद कहा।’

08:45 PM, 18-Jul-2026

रामदेव बाबा ने फिल्म को सफल बताया


योग गुरु रामदेव बाबा
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

इवेंट में बाबा रामदेव भी शामिल हुए। उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर देखा, इसे सराहा और फिल्म को पहले ही सफल बता दिया। 

08:36 PM, 18-Jul-2026

भगवान लक्ष्मण बने रवि दुबे हुए भावुक


रवि दुबे
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

 फिल्म ‘रामायण’ में भगवान लक्ष्मण की भूमिका पाकर रवि दुबे बहुत खुश हैं। उनका मानना है कि यह उनका सौभाग्य है कि वह फिल्म का हिस्सा बने हैं। उन्होंने निर्माता और निर्देशक का शुक्रिया भी कहा। 

08:17 PM, 18-Jul-2026

रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बनने पर खुशी जताई


रणबीर कपूर और साई पल्लवी
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

फिल्म ‘रामायण’ के दिल्ली इवेंट में रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने भी फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए। रणबीर कपूर ने अरुण गोविल जी को शुक्रिया कहा, साथ ही बताया कि वह उन्हें बचपन से ही राम के किरदार में देखते हुए बड़े हुए हैं, ऐसे में अगर थोड़ा बहुत भी उनकी तरह इस भूमिका को निभा पाए तो बहुत बड़ी बात होगी। वहीं साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने आंखें बंद की और माता सीता से कहा कि वह इस किरदार को निभाने की शक्ति दें। बता दें कि ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपर और साई पल्लवी, भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे हैं। 

08:01 PM, 18-Jul-2026

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अरुण गोविल ने भी अनुभव साझा किए


अभिनेता अरुण गोविल
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

अरुण गोविल नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने ही टीवी की चर्चित ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था। वह कार्यक्रम में कहते हैं, ‘राम जी अपना काम करवाने के लिए चुनते हैं। यह बात सच है। मैं आपको बताता हूं कि जब रामानंद सागर जी टीवी पर ‘रामायण’ बना रहे थे तो मैंने उसने कहा कि मुझे राम जी का चरित्र निभाना है, पहले उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया। फिर दूसरे रोल दिए, लेकिन मैं नहीं माना। फिर आखिरी में उन्होंने ही कहा कि तुम जैसा राम हमें नहीं मिल सकता है।’

वह आगे कहते हैं, ‘अब फिल्म में मैं राजा दशरथ का किरदार निभा रही हूं। मैं जब भी सेट पर होता था, तो मेरे सामने हमेशा राम रहते थे। मुझे इस फिल्म में सबके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैंने इस फिल्म के सेट पर कभी अफरा-तफरी नहीं देखी। क्योंकि हम आम फिल्म नहीं ‘रामायण’ बना रहे हैं।’ 

 

07:50 PM, 18-Jul-2026

निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ से जुड़े अनुभव किए साझा


निर्देशक नितेश तिवारी
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, ‘जो हुआ, उसको छेड़ा नहीं है। लेकिन हम आपको ‘रामायण’ की कहानी को अलग अनुभव के साथ दिखाएंगे। टेक्नोलॉजी एडवांस हो चुकी है तो आपको वो एक्सपीरियंस अच्छा मिलेगा। जैसे उस वक्त हनुमान जी ने लंका को कैसे जलाया था, किशकिंधा नगरी कैसी दिखती थी, यह बातें आपको भव्य तरीके से पर्दे पर दिखेंगी।’ 

 

07:32 PM, 18-Jul-2026

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ को लेकर कई बातें कही


प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

फिल्म ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ऋषभ शर्मा ने फिल्म ‘रामायण’ में भी संगीत पेश किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्यों ‘रामायण’ फिल्म बनाई? इस पर वह कहते हैं, ‘हमारी कंपनी ने बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स के लिए आठ ऑस्कर अब तक जीते हैं। लेकिन हमारे टैलेंट की दुनिया में उतनी कद्र नहीं हुई। ऐसे में मैंने सोचा कि कौन सी ऐसी कहानी है, जो हमारी है और उस पर हमें गर्व है। जब हम उसे दुनिया के सामने पेश करें तो लगे कि हमने इसे पूरी मेहनत से बनाया है। उसी वक्त मुझे ‘रामायण’ का ही ख्याल आया। तब मैंने सोचा कि अब बस ‘रामायण’ ही बनानी है।’

वह आगे कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि रामायण कोई भेदभाव नहीं करती है। आज हम आपके सामने यह कहानी पेश करने जा रहे हैं।’  

07:17 PM, 18-Jul-2026

प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा ने दी प्रस्तुति


प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

सितार वादक ऋषभ शर्मा ने ‘रामायण’ फिल्म से जुड़े इस कार्यक्रम में एक भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने पहली बार भजन ‘रामा राम रटते रटते’ की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने ‘ तांडवम’ की भी प्रस्तुति मंच से दी। 

07:09 PM, 18-Jul-2026

कुमार विश्वास ने कार्यक्रम में राम कथा का महत्व बताया

कुमार विश्वास ने ‘रामायण’ फिल्म से जुड़े इस खास इवेंट में भगवान राम की कथा का जिक्र किया। इस कथा का महत्व बताया। साथ ही यह फिल्म बनाने के लिए मेकर्स का धन्यवाद किया।  

Source link
#Ramayana #Liveयह #अवसर #दन #क #लए #शकरय #इवट #म #बल #अभनत #यश #सन #दओल #क #एटर #स #खश #हए #दरशक #Ramayana #Pratham #Sankalp #Red #Carpet #Event #Live #Ranbir #Kapoor #Namit #Malhotra #Nitesh #Tiwari #Sai #Pallavi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *