Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans

Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans


निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश की दमदार झलक देखने को मिली। इन दोनों के अलावा, ट्रेलर में साई पल्लवी, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे जैसे कलाकारों की झलक दिखाई गई, लेकिन भगवान हनुमान का किरदार नजर नहीं आया।

सनी देओल को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका अभिनेता सनी देओल निभा रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिलने से कई फैंस निराश हो गए। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक हनुमान को ट्रेलर में क्यों नहीं दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल

दूसरे ट्रेलर में मिल सकती है झलक

फिल्म के टीजर और पहले ट्रेलर में अब तक ज्यादातर मुख्य किरदारों को दिखाया जा चुका है, लेकिन सनी देओल का लुक अब भी सामने नहीं आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएफसी ने फिल्म के दो ट्रेलर को सर्टिफिकेट दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे ट्रेलर में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की पहली झलक दिखाई जा सकती है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *