Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल

Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल


काफी समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, उसका ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में जारी किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई और दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया।

रावण के किरदार में यश का दमदार लुक

ट्रेलर की शुरुआत रावण के किरदार में यश से होती है। उनका लुक, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आई। ट्रेलर में सिंहासन की लड़ाई, सफेद हाथी के साथ मुकाबला और युद्ध के कई बड़े सीन दिखाए गए हैं। इन दृश्यों में रावण के रूप में यश का ताकतवर और घमंडी अंदाज साफ नजर आता है।

भगवान राम बने रणबीर कपूर, सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर शांत, गंभीर और आत्मविश्वास से भरे नजर आए हैं। उनके लुक और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं, सीता के रोल में साई पल्लवी का सरल और सुंदर रूप देखने को मिला। ट्रेलर के आखिर में उनका तलवार चलाते हुए दिखाया गया सीन भी लोगों को चौंकाने वाला रहा।

इसे भी पढ़ें: मम्मी बनीं Karishma Tanna, गुरु पूर्णिमा के दिन घर आया नन्हा मेहमान, वरुण संग शेयर की गुड न्यूज

अरुण गोविल ने निभाया दशरथ का किरदार

फिल्म में राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आए हैं। ट्रेलर में उनकी भावुक अदाकारी की भी झलक देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।

इन किरदारों की भी दिखाई गई झलक

ट्रेलर में कैकेयी, मंथरा, शूर्पणखा और लक्ष्मण जैसे अहम किरदारों की भी पहली झलक दिखाई गई है। शूर्पणखा की नाक काटने वाला मशहूर दृश्य भी ट्रेलर का हिस्सा है। शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह प्रभावशाली लगीं, जबकि लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की छोटी लेकिन खास झलक देखने को मिली।
 

इसे भी पढ़ें: गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई

सोशल मीडिया पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। खास तौर पर रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण वाले किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के शानदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *