Ranbir Kapoor Apologise: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने दशहरा के मौके पर एक इवेंट में स्टेज से माफी मांगी है। ये माफी रणबीर कपूर ने अपने हाल ही में दिए भाषण के लिए मांगी है। रणबीर कपूर के इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो गया था।

रणबीर सिंह का कहना है कि यह बस जुबान फिसलने की वजह से हुआ था। अब चेन्नई में नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के म्यूजिक और ऑडियो लॉन्च के दौरान एक्टर रणबीर कपूर ने इस घटना का जिक्र किया। अपनी बात स्पष्ट करते हुए और अपनी गलती मानते हुए, उन्होंने अपनी 2011 की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के एक यादगार गाने को भी याद किया। उनके भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी ‘जुबान फिसल गई थी’ और सफाई देते हुए कहा कि वे असल में क्या कहना चाहते थे।
चेन्नई में हुए इवेंट में रणबीर ने कहा, ‘दशहरा इवेंट में मुझसे बोलने में गलती हो गई। मैं जो कहना चाह रहा था वो ये था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की होगी। ये लाइन मुझे रॉकस्टार में ए आर रहमान सर के साथ के कोलैब की याद दिलाता है जहां मैंने कहा था जो भी मैं कहना चाहूं बर्बाद करदे अल्फाज मेरे। तो मैं आप लोगों से दिल से माफी मांगना चाहता हूं।’
कोलकाता में दशहरे के इवेंट में रणबीर ने कहा था, ‘कोलकाता की धरती पर आकर दशहरा मनाना बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है। मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। दशहरा हमें बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा। तो प्यार बांटिए और खुशियां बांटिए और कोशिश कीजिए कि हमेशा सच्चाई की राह पर चलें। रामायण की टीम की तरफ से मैं दशहरा की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जय श्रीराम।’
बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायाण’ का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।


