Ranchi JPSC JSSC Protest | Student Hunger Strike & Satyagraha Update

Ranchi JPSC JSSC Protest | Student Hunger Strike & Satyagraha Update

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रदर्शन का आज 12वां दिन है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्र परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

.

भारी बारिश और लगातार बदल रहे मौसम के बीच सैकड़ों छात्र-युवा कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं।

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो और रामगढ़ के ब्रह्मानंद कुमार 4 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ब्रह्मानंद खुले आसमान के नीचे जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के पास अनशन कर रहे हैं।

अब इनके साथ छात्र नेता सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा भी अनशन कर रहे हैं। इधर, इस मामले को लेकर आईसा ने 7 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। 25 जुलाई से छात्रों ने यह आंदोलन शुरू हुआ था। 29 जुलाई से वे स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं।

रांची में छात्र आंदोलन की तस्वीरें देखें…

Ranchi JPSC JSSC Protest | Student Hunger Strike & Satyagraha Update

रामगढ़ के रहने वाले छात्र नेता ब्रह्मानंद कुमार मंगलवार को बारिश के बीच अनशन करते रहे।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई।

देवेंद्र महतो को चढ़ाई पड़ी स्लाइन

इधर, अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई। उन्हें शरीर में दर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत है।

वहीं, ब्रह्मानंद कुमार ने बताया कि उन्होंने जेएसएससी सीजीएल, जेपीएससी एफआरओ, एसीएफ और फील्ड वर्कर जैसी परीक्षाएं दी हैं, लेकिन हर बार धांधली का सामना करना पड़ा।

श्रद्धांजलि मार्च से छात्रों ने दिखाई एकजुटता

इधर, मंगलवार शाम आंदोलन कर रहे छात्रों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि मार्च निकाला। छात्र उनकी तस्वीर और कटआउट लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचे। श्रद्धांजलि दी।

इस मार्च में राज्यभर से आए अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब तक यह आंदोलन राजनीतिक पार्टियों से दूर रह रहा था, पर राजनीतिक पार्टियां खुद को इससे दूर नहीं कर पा रही हैं।

नेता-विधायक भी इस आंदोलन में शामिल होने लगे हैं। विधायक जयराम महतो रात में धरना स्थल पहुंचे। कहा कि वे दिन में विधायक और रात में छात्र बनकर आंदोलन के साथ रहेंगे। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी समर्थन जताया।

गणित के शिक्षक और चर्चित एजुकेटर अभिनय शर्मा ने आंदोलन स्थल पहुंचकर कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए छात्रों को मजबूती से लड़ना होगा। हिंदुवादी नेता भैरव सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

आइसा ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान

आंदोलन को राज्यव्यापी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है।

इस मार्च में जेएनयू छात्रसंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल होंगी। आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप और सचिव त्रिलोकीनाथ ने सरकार से संवाद कर समाधान की गारंटी देने की मांग की।

वहीं, एबीवीपी डीएसपीएमयू मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकालने की घोषणा की है। आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों की परेशानी को “दुखद” बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही छात्रों से संवाद करेगी।

पोस्टर में झलकते विरोध की तस्वीरें…

25 जुलाई से छात्रों ने यह आंदोलन शुरू हुआ था। 29 जुलाई से वे स्टेडियम में धरना देकर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की CBI से जांच कराई जाए।

25 जुलाई से छात्रों ने यह आंदोलन शुरू हुआ था। 29 जुलाई से वे स्टेडियम में धरना देकर बैठे हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की CBI से जांच कराई जाए।

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है।

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।

आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों की परेशानी को “दुखद” बताया।

आंदोलन को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी समर्थन मिला है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों की परेशानी को “दुखद” बताया।

CM बोले- छात्रों की मांग के अनुरूप जल्द ही फैसला दिखेगा

QuoteImage

सरकार पूरे मामले को पैनी नजर से देख रही है। छात्रों की जो भी मांगें हैं, जिज्ञासा है, उसके अनुरूप जल्दी ही फैसला दिखेगा। मुझे उम्मीद है कि छात्र आश्वस्त होंगे। अभी बहुत सारी गतिविधियां चल रही हैं।जिस तरीके से जांच टीम सक्रिय है, सभी चीजों को खंगाला जा रहा है, उससे साफ है कि जल्द ही नतीजे सामने आएंगे। जो भी गलत हुआ है या हो रहा है, सभी चीजें सामने आएंगी। इसके बाद सरकार की बातें और निर्णय भी सामने आएंगे।

QuoteImage

Source link
#Ranchi #JPSC #JSSC #Protest #Student #Hunger #Strike #Satyagraha #Update

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *