बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज यानी की 06 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी कुछ हासिल किया है। रणवीर सिंह ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
रणवीर सिंह का जन्म 06 जुलाई 1985 को हुआ था। रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई हैं। रणवीर सिंह इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। वह यहां पर थिएटर स्टूडेंट भी थे। रणवीर की क्रिएटिव राइटिंग में भी खास रुचि थी। उन्होंने एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में कॉपी राइटर के रूप में भी काम किया है।
एक्टिंग करियर
रणवीर सिंह की दादी 50-60 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थीं। रणवीर के अंदर एक्टर बनने का कीड़ा उनकी दादी ने डाला था। साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म से रणवीर सिंह को पहचान मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने 15 साल के फिल्मी करियर में अभिनेता ने 17 फिल्मों में काम किया है।
अभिनेता भारतीय सिनेमा के सबसे मजबूत ग्लोबल स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने ‘पद्मावत’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बेफिक्रे’, ‘सिम्बा’, ‘गुंडे’, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
पर्सनल लाइफ
लंबे समय तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का अफेयर रहा। फिर 14 नवंबर 2018 को कपल ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। वहीं रणवीर और दीपिका की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है।



