खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना टंडन की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसी बीच रवीना ने बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में हीरोइनों की भूमिकाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 of 5
रवीना टंडन
– फोटो : इंस्टाग्राम
हीरोइनों के कॉमिक रोल अब हुए छोटे
रवीना टंडन ने 90 के दशक में ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘दूल्हे राजा’ जैसी कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में काम किया था। पीटीआई से बातचीत के दौरान, रवीना ने कहा कि उस दौर में अभिनेत्रियों को खुलकर कॉमेडी करने का मौका मिलता था। आजकल की कॉमेडी फिल्में बहुत ज्यादा बंधी-बंधाई होती हैं या फिर उनमें बहुत सारे कलाकार होते हैं। इस वजह से हीरोइनों के हिस्से में मजेदार और हंसाने वाले सीन बहुत कम आते हैं।

3 of 5
रवीना टंडन
– फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
श्रीदेवी और जूही चावला की तारीफ
रवीना ने ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों से साबित किया कि एक खूबसूरत हीरोइन भी बेहतरीन कॉमेडी और हाव-भाव से लोगों को हंसा सकती है। इसके साथ ही रवीना ने जूही चावला की कॉमिक टाइमिंग और गीता बाली और मधुबाला जैसी पुरानी अभिनेत्रियों के मजाकिया अंदाज की भी तारीफ की।

4 of 5
रवीना टंडन
– फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
रवीना का सुझाव
रवीना ने कहा, ‘आजकल की अभिनेत्रियां बहुत टैलेंटेड हैं, लेकिन फिल्मों की स्क्रिप्ट उन्हें सिर्फ सुंदर दिखने तक सीमित कर देती है। हमें ऐसे लेखकों की जरूरत है, जो महिलाओं के लिए मजेदार और हंसाने वाले किरदार लिखें, बिना यह सोचे कि उन्हें हर वक्त परफेक्ट दिखना है।’

5 of 5
वेलकम टू द जंगल
– फोटो : सोशल मीडिया
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई
रवीना टंडन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से नजर आ रही हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और रिलीज होने के बाद से दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ के टाइटल सॉन्ग को लेकर सिंगर प्रिया पाटीदार का बड़ा खुलासा, शान को लेकर कही यह बात


