
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से 21 जून को होने वाली री-नीट यूजी परीक्षा के लिए इस बार जितने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, उतने शायद ही किसी परीक्षा में किए गए होंगे। यह अभ्यर्थियों के साथ ही एक तरह से पुलिस-प्रशासन की भी परीक्षा होगी। इसके चलते तीनों जिलों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, झुंझुनूं और खैरथल-तिजारा समेत आठ जिलों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 8764514102 जारी किया गया है।
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने भी परीक्षा माफिया और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने अभ्यर्थियों और आमजन से अपील की है कि परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तुरंत एसओजी हेल्पलाइन 9530429258 पर सूचना दें।
Source link
#ReNEET #Exam #रनट #परकष #क #लकर #कड #इतजम #पलस #न #जर #कए #सपशल #हलपलइन #नबर


