remove all your clothes this is what men wanted khalil ur rehman qamar on actress bold looks

remove all your clothes this is what men wanted khalil ur rehman qamar on actress bold looks


Khalil Ur Rehman Qamar: पाकिस्तान के मशहूर डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने हीरोइनों के कपड़ों को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने एक्ट्रेसेस के बोल्ड कपड़े पहनने पर ऐतराज जताया है। खलील-उर-रहमान कमर के पॉडकास्ट का एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो हीरोइनों के बोल्ड कपड़ों को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं।

remove all your clothes this is what men wanted khalil ur rehman qamar on actress bold looks

खलील-उर-रहमान कमर ने कहा कि उनके सेट पर किसी भी एक्ट्रेस को छोटे या बोल्ड कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। इस दौरान उनका इशारा पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की ओर था। दरअसल, सबा कमर को लेकर अपने एक पुराने बयान में खलील-उर-रहमान ने कहा था कि वो उनके साथ काम नहीं करेंगे, क्योंकि सबा कमर बोल्ड और रिवीलिंग कपड़े पहनती हैं और ये उन्हें पसंद नहीं है।

अब एक बार फिर से उन्होंने सबा और छोटे कपड़ों को लेकर उनकी पसंद पर बात करते हुए कहा, “सबा अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए आजाद हैं, लेकिन अगर वो उनके साथ किसी सीरियल में काम करती हैं, तो वो सेट पर इस तरह के कपड़ों की इजाजत नहीं देंगे।

खलील-उर-रहमान एक्ट्रेस सबा कमर के आउटफिट्स को लेकर बोले- “आपकी मर्जी है। लेकिन अगर मेरे सेट पर होंगी तो नहीं पहन सकतीं। मेरे सेट पर तो लड़कियां डीप नेक कपड़े भी नहीं पहन सकतीं। लेकिन वो उनकी मर्जी है। मैं किसी को नहीं रोकता। आप चाहें सारे कपड़े उतार दीजिए। वो आपकी मर्जी है। आप जानो और आपका अल्लाह जाने।”

होस्ट ने फिर खलील-उर-रहमान से पूछा- “आपकी स्क्रिप्ट का हिस्सा बनने के लिए मोडेस्ट कपड़े पहनने पड़ते हैं?” इसपर वो बोले- “हमें हुक्म है शरीर ढाकने का। किसी जमाने में तो लोग नंगे फिरते थे, तो छोटे कपड़े पहनना प्रोग्रेसिव तो नहीं है ना, फिर तो आप पीछे जा रहे हैं। मर्दों को तो यही चाहिए, मर्द तो ये सब एन्जॉय करते हैं।”

खलील-उर-रहमान को उनके इस बयान के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। तमाम लोग उन्हें इसके लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *