rj mahvash on yuzvendra chahal affair rumors the truth revealed

rj mahvash on yuzvendra chahal affair rumors the truth revealed


क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ RJ Mahvash की डेटिंग अफवाहें जोरों पर रही हैं। एक्ट्रेस और RJ, महवश बहुत जल्द ‘सतरंगी: बदले का खेल’ नाम की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अंशुमन पुष्कर और कुमुद मिश्रा भी है और यह 22 मई को Zee 5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, परिवार के सदस्यों से लेकर मेंटल हेल्थ, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों और उन्होंने कैसे उनका साथ दिया, इन कई बातों पर खुलकर बात रखी है।

युजवेंद्र को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी

इस इंटरव्यू में RJ महवश ने सोशल मीडिया पर अपने और क्रिकेटर के एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने के बारे में खुलकर बात रखीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं। लेकिन जब आप खुद इस स्थिति से गुजरते हैं, तो यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं लगती हैं। जैसे कि दो दोस्तों के बीच कोई बहस हो गई और उन्होंने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।’

महवश ने आगे यह भी कहा, ‘असल में, जब आप अपने दोस्तों के साथ बेझिझक होकर बिल्कुल बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनके प्रति कोई मनमुटाव भी नहीं रखना चाहिए। इसलिए, मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी। इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है’।

RJ महवश का वर्क फ्रंट

जल्द ही महवश अपकमिंग वेब सीरीज ‘सतरंगी: बदले का खेल’ की 22 मई को होने वाली रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा, वह रेमो डिसूजा की रोमांटिक कॉमेडी ‘टेढ़ी हैं पर मेरी है’ की शूटिंग भी करने में बिजी है। 



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *