फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हो गए हैं। 41 वर्षीय पुर्तगाली सुपरस्टार ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज को अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों ने मंगलवार, 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक बेहद निजी सिविल सेरेमनी में शादी की। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे।
रोनाल्डो ने तीन अक्षरों में दी शादी की खबर
शादी को पूरी तरह निजी रखने वाले रोनाल्डो ने किसी बड़े एलान या भव्य तस्वीरों के बजाय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी और जॉर्जिना की हाथों की तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों की उंगलियों में मैचिंग गोल्ड वेडिंग रिंग नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ रोनाल्डो ने सिर्फ ‘CG’ लिखा। और साथ ही दिल भी बनाया।
स्पैनिश स्पोर्ट्स डेली मार्का और सऊदी अरब के अखबार गल्फ न्यूज ने भी शादी की पुष्टि की। बताया गया कि यह समारोह बेहद निजी और अंतरंग था तथा इसमें कपल के पांच बच्चे शामिल हुए।
10 साल से ज्यादा समय से साथ हैं रोनाल्डो-जॉर्जिना
रोनाल्डो और जॉर्जिना का रिश्ता करीब एक दशक पुराना है। दोनों की मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जिना एक गुच्ची स्टोर में काम करती थीं। उन्होंने बाद में बताया था कि रोनाल्डो से पहली मुलाकात के दौरान उनके पेट में ‘तितलियां उड़ने’ जैसा एहसास हुआ था।
इसके बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे सार्वजनिक हुआ और दोनों ने एक साथ परिवार बसाया। रोनाल्डो के फुटबॉल करियर के स्पेन, इटली, इंग्लैंड और सऊदी अरब तक पहुंचने के दौरान जॉर्जिना लगातार उनके साथ रहीं।
2025 में हुई थी सगाई
शादी से करीब एक साल पहले जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उन्होंने रोनाल्डो के साथ हाथ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बड़ी डायमंड रिंग नजर आई थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, यस आई डू इन दिस एंड इन ऑल माई लाइव्स (Yes, I do. In this and in all my lives)। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगती रही थीं।
रोनाल्डो ने पहले ही बता दिया था कैसी होगी शादी
रोनाल्डो ने इससे पहले पियर्स मॉर्गन के साथ बातचीत में अपनी शादी को लेकर संकेत दिया था। उन्होंने बताया था कि जॉर्जिना को बड़ी पार्टियां और दिखावा पसंद नहीं है। ऐसे में वह उनकी पसंद का सम्मान करेंगे और शादी को निजी रखेंगे।
आखिरकार उनकी शादी भी बिल्कुल वैसी ही रही। कास्काइस में हुई सिविल सेरेमनी में कोई बड़ा सार्वजनिक समारोह नहीं हुआ।
पांच बच्चों की मौजूदगी में बने पति-पत्नी
रोनाल्डो और जॉर्जिना के परिवार में पांच बच्चे हैं। इनमें जुड़वां ईवा मारिया और माटेओ, बेटी अलाना, बेटी बेला और रोनाल्डो के पहले रिश्ते से बेटा क्रिस्टियानो जूनियर शामिल हैं। शादी के इस खास मौके पर सभी पांच बच्चे मौजूद रहे।
हालांकि, इस परिवार ने एक बेहद मुश्किल दौर भी देखा है। 2022 में रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपने नवजात बेटे एंजेल को जन्म के दौरान खो दिया था। उनकी जुड़वां बहन बेला सुरक्षित बच गई थीं। रोनाल्डो ने बाद में कहा था कि इस मुश्किल समय ने दोनों के रिश्ते को और मजबूत किया।
शादी को लेकर खत्म हुआ लंबा इंतजार
रोनाल्डो पहले कह चुके थे कि वह शादी के लिए सही समय और उस खास “क्लिक” का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार करीब 10 साल साथ रहने के बाद वह पल आ गया। फुटबॉल के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल रोनाल्डो और जॉर्जिना ने किसी भव्य समारोह के बजाय बेहद निजी अंदाज में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया।
41 साल की उम्र में रोनाल्डो और 32 साल की जॉर्जिना अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं।
Source link
#Ronaldogeorgina #Weddingआखरकर #जरजन #क #हए #करसटयन #रनलड #सल #डट #करन #क #बद #गपचप #क #शद #Cristiano #Ronaldo #Marries #Georgina #Rodriguez #Years #Private #Wedding


