
Indore news: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रहा है। प्रांत की व्यवस्था भंग करके सरकार जैसा संभागीय और राज्य स्तर पर अब गठन होगा। इसके साथ अब क्षेत्र की इकाई को भी मजबूत किया जा रहा है। अब तक दो प्रदेश को मिलाकर एक क्षेत्र होता था, लेकिन अब तीन प्रदेश होंगे। साथ में अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले कई फैसले यहीं पर होंगे। अनुषांगिक संगठनों पर लगाम लग जाएगी जिसमें सबसे ज्यादा असर भाजपा पर होने की संभावना है। इंदौर के डेली कॉलेज में चल रही संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आज समापन होने वाला है। संघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित 408 प्रतिनिधि 2 नवंबर से शताब्दी वर्ष की समीक्षा के साथ संगठन के विस्तार सहित कई विषयों पर मंथन कर रहे है।
Source link
#RSS #म #सगठन #वसतर #क #नई #रणनत #कषतरय #सतर #पर #हग #तबदल #और #नयकतय #इदर #म #मथन #Organizational #Discussed #Sangh #Meeting #Indore #States #Merged #Single #Region


