Sai Pallavis Sita In Warrior Mode In Ramayana Promo Video What Ranbir Kapoor Say About Film – Entertainment News: Amar Ujala

Sai Pallavis Sita In Warrior Mode In Ramayana Promo Video What Ranbir Kapoor Say About Film – Entertainment News: Amar Ujala




अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले मेकर्स इसका प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की नई झलक सामने आई है। इसमें सीता के रूप में साई पल्लवी एक्शन मोड में नजर आई हैं।





Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film

साई पल्लवी
– फोटो : यूट्यूब


एक्शन अवतार में नजर आईं साई पल्लवी

नए प्रोमो में जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह सीता के रूप में साई पल्लवी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम के रूप में रणबीर कपूर राक्षसों से तो लड़ते हैं। उनके साथ सीता भी राक्षसों से लड़ती हैं। यह वीडियो वनवास के दौरान का है। वीडियो में एक और जगह पर अभिनेत्री बच्चों के सामने शानदार तलवारबाजी करती हैं। बच्चे उन्हें देखकर खुश होते हैं। यह वीडियो तब का लग रहा है, जब वह महल में होती हैं।


Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film

रामायण
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


प्रोमो में क्या है खास?

‘रामायण’ के नए प्रमोशनल वीडियो में रणबीर, राम के रूप में एक पहाड़ पर खड़े दिखाई देते हैं, जहां सूरज उग रहा है। प्रोमो में यश, रावण के रूप में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा के सामने तांडव करते हुए भी नजर आते हैं। जटायु को भी पूरे रूप में दिखाया गया है।  इसमें कुणाल कपूर को इंद्र के रूप में दिखाया गया है। फुटेज के बाकी हिस्सों में राम और रावण को अपने रास्ते की सभी बाधाओं को हटाते हुए दिखाया गया है।

स्मिता पाटिल: दिवंगत पत्नी की जयंती पर भावुक हुए राज बब्बर, बताया किस तरह लोगों में आज भी जीवित हैं अभिनेत्री


Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film

रामायण
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


कितने तकनीशियन कर रहे काम?

झलक में निर्माता नमित मल्होत्रा, रणबीर और नितेश के साथ फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं। इसमें नमित यह भी बताते हैं कि दुनिया भर से 10000 से ज्यादा तकनीशियन इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।


Sai Pallavis Sita in warrior mode in Ramayana promo video what Ranbir Kapoor say about film

फिल्म रामायण
– फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana


‘रामायण’ को लेकर क्या बोले रणबीर, नितेश और नमित?

‘रामायण’ का नया प्रमोशनल वीडियो रणबीर के इन शब्दों से शुरू होता है, ‘रामायण। आइए इसे सबसे बेहतरीन तरीके से देखें।’ नमित इसे समझाते हुए कहते हैं, ‘रामायण एक बड़ा महाकाव्य है, भावनाएं और भव्यता है। इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।’ नितेश आगे कहते हैं, ‘दुनिया भर के लोग इससे जुड़ सकेंगे। इसमें पिता-पुत्र की एक शानदार कहानी है। इसमें एक बहुत ही साहसी प्रेम कहानी भी है।’

 




Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *