Saif Ali Khan First Marriage: सैफ अली खान और करीना कपूर ये दो ऐसे नाम हैं जो कि शादी के बाद से कभी अलग नहीं हुए और ना ही दोनों के बीच कभी कोई खटपट की खबर आई। अब शादी के 13 साल के बाद सैफ अली खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

सैफ अली खान का कहना है कि वो शादी से खुश नहीं थे.. हालांकि उन्होने ये बात क्यों कही वो काफी चौकाने वाली बात है। करीना कपूर के साथ इतने साल रहने के बाद सैफ अली खान का ये बात कहना काफी हैरान करने वाला है।
सैफ अली खान इस दौरान करीना कपूर खान को लेकर नहीं बल्कि अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को लेकर बात कर रहे थे। करीना से शादी के 13 साल के बाद उनका दर्द छलका है और उन्होने बताया कि अमृता सिंह से शादी करने के बाद वो खुश नहीं थे।
इस वक्त उनकी लाइफ काफी शानदार है और इस खुशहाल शादी का पूरा क्रेडिट वो करीना कपूर खान को देते हैं। सैफ ने भी बताया कि उनकी शादी इसलिए अच्छी चल रही है क्योंकि दोनों के बीच प्यार, अपनापन और आपसी समझ है। करीना की जमकर तारीफ कर रहे सैफ अली खान ने इस रिश्ते को मजबूती से चलाने और इनसिक्योरिटी ना होने का पूरा क्रेडिट करीना को दिया।
सैफ अली खान ने जब अमृता सिंह से शादी की थी तो दोनों में उम्र का काफी अंतर था। सैफ अली खान और अमृता के तलाक का कई कारण बताए जाते हैं। सूत्रों की मानें तो आपसी मदभेद होने के कारण दोनों एक दूसरे के साथ खुश नहीं थे। लोगों का कहना था कि उम्र का इतना अंतर भी एक कारण हो सकता है क्योंकि दोनों माइंडसेट अलग हैं। सैफ अली खान ने आरोप लगाए थे कि अमृता सिंह उनकी मां और बहन के साथ बदसुलूकी करती थीं। फिलहाल दोनों अलग हैं और सैफ अली खान करीना कपूर के साथ खुश हैं।


