Sanjay Dutt On Marathi: सुपरस्टार संजय दत्त अपनी एक्टिंग से ज्यादा कॉन्ट्रॉवर्सी और रौबदार दबंग छवि को लेकर अपने फैंस के बीच पॉप्युलर हैं। अब संजय दत्त का एक और वीडियो सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय दत्त मराठी भाषा और अपने यरवदा जेल में बिताए पांच सालों का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो मुंबई में आयोजित हुए दही हांडी कार्यक्रम का है। इस दौरान जब संजय दत्त ने माइक लिया तो हिंदी में बोलने लगे। इस पर मंत्री जी ने उन्हें टोका और मराठी में बात करने का अनुरोध किया। लेकिन 67 साल के एक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे। संजय दत्त ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं 6 साल तक येरवडा जेल में रहा, तब भी मराठी भाषा नहीं सीख पाया।’
संजय दत्त की ये दो टूक उनके फैंस को काफी पंसद आ रही है और उनके इस वीडियो पर नेटिजंस भर भरकर कमेंट कर रहे हैं। इसके बाद संजय दत्त ने झट से माइक हाथ में लिया और पहले ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए, फिर मजाकिया लहजे में ही जवाब दिया, ‘प्रताप भाई, मैं 6 साल जेल में रहा, येरवडा में। तब भी मराठी नहीं सीख पाया। मैंने थोड़ी सी सीखी थी।’
Sanjay Dutt has been living in Mumbai for more than 50 years, and he himself says that even after spending 6 years in Yerwada Jail, he still couldn’t learn Marathi.
And he openly admitted this in front of everyone, without any shame. So now, will MNS and Uddhav Thackeray’s party… pic.twitter.com/kLQ7AxZfBa
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 6, 2026
इसके बाद एक्टर ने इसके बाद प्रताप सरनाईक के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें अपना पुराना दोस्त और भाई बताया। संजय दत्त ने आगे कहा, ‘मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यहां बुलाया। हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, 25 साल हो गए हैं।’
बहरहाल, स्टेज पर संजय दत्त की यह बेबाकी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। एक यूजर ने लिखा है, ‘सिर्फ संजय दत्त या सलमान खान ही किसी मंत्री को इस तरह मना कर सकते हैं और फिर भी मुस्कुरा सकते हैं।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘उन्होंने इसे स्टाइल के साथ नजरअंदाज किया।’


