Sapna Choudhary says can not live only as wife and mother Sapna Choudhary reason behind veer sahu divorce

Sapna Choudhary says can not live only as wife and mother Sapna Choudhary reason behind veer sahu divorce


Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ‘बिग बॉस 11’ से मशहूर हुईं सपना ने पति वीर साहू के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक नहीं है और वे अलग हो चुके हैं।

Sapna Choudhary says can not live only as wife and mother Sapna Choudhary reason behind veer sahu divorce

‘अब अच्छा नहीं है, तो साथ नहीं है’

सपना ने हाल ही में NMF News को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की। जब उनसे पति के साथ अनबन और अलग होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जब सब ठीक था, तब दोनों साथ थे। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। सपना ने कहा कि उनके रिश्ते के बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी राय देने या अपनी तरफ से कोई कहानी बनाने का हक नहीं है। शादी दो लोगों का रिश्ता है और इससे जुड़े फैसले भी वही दोनों लेंगे।

शादी के बाद जिम्मेदारियां निभाने में खुद को भूल गई थीं सपना

सपना ने बताया कि ‘बिग बॉस 11’ के बाद उनकी पहचान काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान उन्होंने शादी की। इसके बाद उन्होंने पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियां निभाने की पूरी कोशिश की। लेकिन समय के साथ उन्हें लगा कि इन जिम्मेदारियों के बीच वह खुद को भूलती जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ पत्नी, मां या बहू बनकर नहीं रहना चाहतीं। उनकी अपनी भी एक पहचान है और वह उसे बनाए रखना चाहती हैं।

घरेलू हिंसा की शिकायत के बाद चर्चा में आया रिश्ता

सपना और वीर साहू के रिश्ते में तनाव की खबरें इस साल सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना ने वीर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद द्वारका महिला अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी। खबरों के अनुसार, अदालत ने वीर को सपना से संपर्क करने और उनके आसपास जाने से रोक दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं।

6 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

सपना चौधरी और वीर साहू की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। सपना ने लोगों से अपील की है कि उनके रिश्ते और बच्चों को लेकर बिना पूरी जानकारी के कोई बात न करें। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में क्या हुआ और अलग होने का फैसला क्यों लिया, यह सिर्फ वे दोनों जानते हैं। इसलिए लोगों को बिना सच्चाई जाने कोई राय नहीं बनानी चाहिए।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *