Sawan 2026:30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और किस विधि से करें महादेव की पूजा – Sawan On 30 July 2026 Know Importance Significance And Sawan Somwar Vrat Date

Sawan 2026:30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और किस विधि से करें महादेव की पूजा – Sawan On 30 July 2026 Know Importance Significance And Sawan Somwar Vrat Date

Sawan 2026: इस साल 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है। देवों के देव महादेव को समर्पित यह पवित्र महीना लगभग 30 दिनों तक रहेगा। सावन का प्रत्येक दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, लेकिन सोमवार का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। मान्यता है कि, इस पूरे माह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शास्त्रों में भगवान शिव को सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता बताया गया है। कहा जाता है कि वे सच्ची श्रद्धा से अर्पित केवल एक लोटा जल भी स्वीकार कर भक्तों पर अपनी कृपा बरसा देते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस बार सावन सोमवार व्रत रखने का विचार कर रहे हैं, तो आइए विस्तार से सावन सोमवार की तिथियों को जानते हैं।

Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां




sawan on 30 july 2026 know importance significance and sawan somwar vrat date

सावन 2026 कब से शुरू होगा?
– फोटो : AI


कब से शुरू होगा सावन 2026?

पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8:05 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं 30 जुलाई 2026 को रात 9:30 बजे तक यह तिथि मान्य होगी। उदया तिथि के आधार पर 30 जुलाई 2026 को सावन महीने की शुरूआत होगी।


sawan on 30 july 2026 know importance significance and sawan somwar vrat date

Sawan 2026
– फोटो : adobe


सावन 2026 के सोमवार

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख


sawan on 30 july 2026 know importance significance and sawan somwar vrat date

Sawan 2026
– फोटो : adobe


पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:19 बजे से 5:01 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
  • नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद (रात 10:00 बजे तक)
  • योग: सुकर्मा

Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां


sawan on 30 july 2026 know importance significance and sawan somwar vrat date

Sawan 2026
– फोटो : adobe


पूजा विधि

  • महादेव की पूजा करने के लिए सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल और शुद्ध जल अर्पित करें।
  • इसके बाद दूध, दही, घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • अब शहद अर्पित करें और अंत में एक बार फिर जल से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, आक के फूल, कुछ फल और मौसमी अनाज अर्पित करें।
  • घी का दीपक और धूप जलाकर भगवान शिव की आरती करें।
  • अंत में ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार का रखने जा रहे हैं व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और जरूरी सामग्री

Devshayani Ekadashi 2026: कब है देवशयनी एकादशी? जानिए इस दिन का महत्व और पूजा विधि और नियम

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Source link
#Sawan #जलई #स #शर #हग #सवन #जन #कतन #पडग #समवर #और #कस #वध #स #कर #महदव #क #पज #Sawan #July #Importance #Significance #Sawan #Somwar #Vrat #Date

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *