Sawan Month Calendar 2026:सावन सोमवार और हरियाली तीज से लेकर ग्रहण तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर – Sawan Month Festival Calendar 2026 And Surya Chandra Grahan Date

Sawan Month Calendar 2026:सावन सोमवार और हरियाली तीज से लेकर ग्रहण तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर – Sawan Month Festival Calendar 2026 And Surya Chandra Grahan Date

Sawan Month Festival Calendar 2026: शुभ योग के साथ 30 जुलाई 2026 से सावन महीने की शुरुआत होगी। भगवान शिव और उनके परिवार को समर्पित यह पवित्र महीना सभी के लिए बेहद खास माना जाता है। इस समय किए गए दान, पूजा-पाठ और उपवास का फल साधक को कई गुना प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों में सावन को न केवल सावन सोमवार के लिए जाना जाता है, बल्कि कई प्रमुख व्रत-त्योहार भी इस महीने मनाए जाते हैं। इस माह सावन शिवरात्रि से लेकर कामिका एकादशी, मंगला गौरी व्रत और हरियाली तीज जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। यही नहीं साल 2026 के सावन माह में सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सावन 2026 के सभी व्रत और त्योहारों का संपूर्ण कैलेंडर।





Sawan month festival Calendar 2026 and surya chandra grahan date

Hariyali Teej 2026
– फोटो : अमर उजाला AI


कब है हरियाली तीज 2026 ?

  • सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। 
  • तिथि का समापन 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। 
  • उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026, शनिवार को किया जाएगा।

 


Sawan month festival Calendar 2026 and surya chandra grahan date

Sawan Month Calendar 2026
– फोटो : adobe


कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?

अगस्त माह में सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर लगेगा। इसका समापन 13 अगस्त 2026 को सुबह 4:25 पर होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?

28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह सुबह 6:53 से शुरू होकर दोपहर 12:31 तक रहेगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।


Sawan month festival Calendar 2026 and surya chandra grahan date

Sawan Shivratri 2026
– फोटो : अमर उजाला


सावन शिवरात्रि 2026 कब है?

  • सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को प्रातः 4 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी। 
  • यह तिथि 12 अगस्त 2026 को रात्रि 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। 
  • 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। 


Sawan month festival Calendar 2026 and surya chandra grahan date

Sawan Month Calendar 2026
– फोटो : adobe


सावन 2026 का संपूर्ण व्रत कैलेंडर

  • 30 जुलाई (गुरुवार)- सावन का पहला दिन, सावन कृष्ण प्रतिपदा
  • 2 अगस्त (रविवार)- गजानन संकष्टी चतुर्थी (सावन संकष्टी चतुर्थी)
  • 3 अगस्त (सोमवार)- पहला सावन सोमवार व्रत
  • 4 अगस्त (मंगलवार)- पहला मंगला गौरी व्रत
  • 5 अगस्त (बुधवार)- सावन कालाष्टमी व्रत
  • 7 अगस्त (शुक्रवार)- मासिक कार्तिगाई
  • 8 अगस्त (शनिवार)- रोहिणी व्रत
  • 9 अगस्त (रविवार)- कामिका एकादशी
  • 10 अगस्त (सोमवार)- दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत
  • 11 अगस्त (मंगलवार)- दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि
  • 12 अगस्त (बुधवार)- सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 13 अगस्त (गुरुवार)- सावन शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
  • 15 अगस्त (शनिवार)- हरियाली तीज
  • 16 अगस्त (रविवार)- सावन विनायक चतुर्थी
  • 17 अगस्त (सोमवार)- तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
  • 18 अगस्त (मंगलवार)- तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
  • 19 अगस्त (बुधवार)- तुलसीदास जयंती
  • 20 अगस्त (गुरुवार)- सावन मासिक दुर्गाष्टमी
  • 23 अगस्त (रविवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 24 अगस्त (सोमवार)- चौथा सावन सोमवार
  • 25 अगस्त (मंगलवार)- चौथा मंगला गौरी व्रत
  • 26 अगस्त (बुधवार)- ओणम
  • 27 अगस्त (गुरुवार)- श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 28 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण 

Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर

Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार, जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और शिवलिंग पूजन विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


Source link
#Sawan #Month #Calendar #2026सवन #समवर #और #हरयल #तज #स #लकर #गरहण #तक #यह #दख #पर #कलडर #Sawan #Month #Festival #Calendar #Surya #Chandra #Grahan #Date

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *