खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान 4 बड़े ग्रहों का महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। दरअसल, इस महीने 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में शुक्र का गोचर होगा, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा। वहीं, 17 सितंबर 2026 को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य योग बनेगा। इसके बाद 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचरों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना विशेष रूप से लाभकारी और खुशखबरी लेकर आने वाला साबित हो सकता है। जातकों को करियर, कारोबार और कला के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

2 of 4
September Lucky Horoscope 2026
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि वालों को सितंबर के महीने में विशेष लाभ मिल सकता है।
- आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहने की संभावना है।
- आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
- प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है।
- करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कुछ नए अवसर आपके लिए सफलता के रास्ते खोल सकते हैं।
- नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकते है।
Vastu Tips: शाम को मुख्य दरवाजा बंद रखने की न करें गलती, जानें क्या है वास्तु के सही नियम

3 of 4
September Lucky Horoscope 2026
– फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों को सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
- नौकरी-कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
- पहले किए गए किसी निवेश से फायदा मिलने की संभावना है।
- कारोबार में नए तरह का विस्तार देखने को मिलेगा।
- करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
- पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है।
- व्यापार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

4 of 4
September Lucky Horoscope 2026
– फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए सितंबर का समय खास रह सकता है।
- करियर और कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा हासिल होने की संभावना है।
- धन लाभ के साथ-साथ आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग बन सकते हैं।
- आमदनी के लिए नए-नए रास्ते खुलेंगे।
- लंबे समय से मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
- किसी निवेश से फायदा मिलने की संभावना है।
- आर्थिक मामलों में भी पहले से बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं।
Budh Gochar: सिंह राशि में बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्य राजयोग, बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Source link
#September #Lucky #Horoscope #2026इन #रश #वल #क #लए #सतबर #ल #रह #ह #खशखबर #शर #हग #अचछ #दन #September #Lucky #Horoscope #Zodiac #Benefits



