शाहरुख खान ने सुनाया तस्वीर से जुड़ा किस्सा
इवेंट के दौरान, शाहरुख ने अपनी जेब से बचपन की एक पुरानी तस्वीर निकालकर दर्शकों को हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि यह उनके शुरुआती वर्षों की एकमात्र तस्वीर थी और इसे मंगलुरु में ही खींचा गया था।
दर्शकों को तस्वीर दिखाते हुए शाहरुख ने कहा, ‘भले ही यह तस्वीर अभी थोड़ी अजीब लग सकती है, क्योंकि इसमें मैंने कपड़े नहीं पहने हैं। यह मेरे बचपन की एकमात्र तस्वीर है, जो मंगलुरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के एक बाल्टी में बैठा हूं।’
मंगलुरु में बिताए थे पांच साल
शाहरुख का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने अपने बचपन के शुरुआती पांच साल मंगलुरु में अपने नाना इफ्तिखार अहमद के साथ बिताए थे। शहर के साथ उनके इस जुड़ाव ने इस पल को खास बना दिया।
शाहरुख ने किया परफॉर्म
एक्टर ने कन्नड़ भाषा में भी फैंस का अभिवादन किया, जिससे भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। बाद में उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गानों के साथ-साथ ‘झूमे जो पठान’ और ‘छम्मक छल्लो’ जैसे हिट गानों पर भी परफॉर्म किया।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखेंगी, जो इस फिल्म से अपना थिएटर डेब्यू करेंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।







