Shalini Pandey Private Video: ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम शालिनी पांडे AI वीडियो का शिकार हो गई हैं। प्राइवेट वीडियो के वायरल होते ही शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर रिएक्ट किया है। शालिनी पांडे के रिएक्शन से साफ है कि वो इस वीडियो से पूरी तरह हैरान परेशान हैं। शालिनी पांडे इस वीडियो को शेयर-फॉरवर्ड-डाउनलोड ना करने की अपील की है।

शालिनी पांडे ने बताई वीडियो की सच्चाई
शालिनी पांडे ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी कर इस फर्जी वीडियो की सच्चाई दुनिया के सामने रखी। एआई के गलत इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने लिखा कि वह अपने नाम से फैलाए जा रहे फर्जी AI वीडियो पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। यह वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और इसमें वह बिल्कुल नहीं हैं।
बेहद परेशान है शालिनी पांडे
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने और नुकसान पहुंचाने के लिए तकनीक का इस तरह का दुरुपयोग देखना बेहद दुखद और परेशान करने वाला है। अपने बयान में अभिनेत्री ने इस तरह के कंटेंट की कड़े शब्दों में निंदा की।
ना करें शेयर-फॉरवर्ड या डाउनलोड
उन्होंने कहा कि तकनीक के ऐसे दुरुपयोग को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। शालिनी ने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया कि यदि वे इस वीडियो को देखते हैं, तो इसे आगे शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करें और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दें। इसके बजाय तुरंत उस कंटेंट की रिपोर्ट करें ताकि इसे और फैलने से रोका जा सके। उन्होंने सभी से एक जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने का अनुरोध किया।
कौन है शालिनी पांडे
बता दें कि शालिनी पांडे साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकी हैं। 32 साल की शालिनी पांडे रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। शालिनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शालिनी को साल 2017 की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ (Arjun Reddy) में ‘प्रीति’ के किरदार से भारी लोकप्रियता मिली। उन्होंने बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ (2022) से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह ‘महानती’, ‘118’ और ‘महाराज’ (2024) जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

