Shashi Tharoor Statement on India Gen-Z Protests

Shashi Tharoor Statement on India Gen-Z Protests

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Shashi Tharoor Statement on India Gen-Z Protests

शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं। – फाइल फोटो।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हालिया जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विरोध के दबाव में भारत का राजनीतिक सिस्टम हिला जरूर, लेकिन टूटा नहीं।

थरूर के मुताबिक, यही भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने NDTV के एक कार्यक्रम में दक्षिण एशिया के छह देशों में हुए युवा आंदोलनों की तुलना करते हुए यह बात कही। इनमें म्यांमार, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन देशों की सरकारों ने विरोध प्रदर्शनों का अलग-अलग तरीके से सामना किया। वहीं, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने समय के हिसाब से खुद को ढाल लिया।

थरूर ने कहा- बीजेपी दवाब में झुकती नहीं, 4 बातें

  • नेपाल, श्रीलंका में सत्ता बदल गई: ‘युवाओं के गुस्से के चलते बांग्लादेश और श्रीलंका में शासकों को सत्ता त्यागने और देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। नेपाल में भी सरकार परिवर्तन हुआ। पाकिस्तान में पर्दे के पीछे से भूमिका निभा रही सेना ने मौके का फायदा उठाकर वहां कठपुतली सरकार स्थापित की। इसी तरह, म्यांमार में भी सेना ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।’
  • भारत का लोकतंत्र बुद्धिमान: ‘भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने नई वास्तविकता के अनुरूप खुद को ढाल लिया। बीजेपी दवाब में आकर इस्तीफे की मांग के सामने झुकती नहीं है। लेकिन, उसके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। यहां भारतीय सिस्टम का लोकतंत्र इतना बुद्धिमान दिखा कि वह वास्तविकता को पहचान सका।’
  • कांग्रेस को CJP से सीखने की जरूरत: कांग्रेस पार्टी को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से सीखना चाहिए। कांग्रेस को जाति और वर्ग से आगे बढ़कर आम जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस को आम जनता, मिडिल क्लास और पेशेवरों से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। यही मुद्दे जाति-धर्म से अलग सभी भारतीयों को प्रभावित करते हैं।
  • क्षेत्र पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए: मैं पिछले कुछ समय से कह रहा हूं कि हमें जाति, धर्म, पंथ, आदिवासी या किसी खास समूह जैसे अलग-अलग हितों से आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें उस क्षेत्र पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसे हम नजरअंदाज करते रहे हैं।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

थरूर बोले- RSS की विचारधारा नहीं बदली:उनका मकसद देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है। थरूर ने ये बात मुंबई में शुक्रवार शाम को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के कार्यक्रम में कही। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Shashi #Tharoor #Statement #India #GenZ #Protests

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *