Singapore Open:सात्विक-चिराग ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में बनाई जगह, दुनिया की नंबर एक जोड़ी को दी मात – Satwiksairaj Rankireddy And Chirag Shetty Stunned World Champion Korean Pair Book Singapore Open Final Berth

Singapore Open:सात्विक-चिराग ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में बनाई जगह, दुनिया की नंबर एक जोड़ी को दी मात – Satwiksairaj Rankireddy And Chirag Shetty Stunned World Champion Korean Pair Book Singapore Open Final Berth

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को एकतरफा अंदाज में सीधे गेम में हराया। भारत की चौथी वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी हो और जे को 21-19, 21-18 से मात दी।


बेहद कड़ा रहा मुकाबला

भारत और कोरिया की जोड़ियों के बीच खेला गया पुरुष युगल सेमीफाइनल बेहद कड़ा रहा। पहले गेम के ब्रेक तक कोरियाई खिलाड़ी 13-11 से मामूली बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन सात्विक और चिराग ने हार नहीं मानी और अहम अंक हासिल करते हुए शानदार वापसी की और पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी सात्विक और चिराग के लिए राह आसान नहीं थी जिसमें वे 11-14 से पीछे चल रहे थे। लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा और पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए कोरियाई जोड़ी को हराकर उलटफेर कर दिया।

ध्रुव-तनीषा की जोड़ी का सफर समाप्त

अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी तथा चीन के लियांग वेई कांग और चांग वांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। मिश्रित युगल स्पर्धा में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा की जोड़ी के हाथों 16-21, 21-17, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

Source link
#Singapore #Openसतवकचरग #न #सगपर #ओपन #क #फइनल #म #बनई #जगह #दनय #क #नबर #एक #जड #क #द #मत #Satwiksairaj #Rankireddy #Chirag #Shetty #Stunned #World #Champion #Korean #Pair #Book #Singapore #Open #Final #Berth

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *