“_id”:”6a682b13dda104420a0130b7″,”slug”:”badshah-wife-isha-rikhi-social-media-post-about-married-life-trouble-2026-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Singer Badshah: ‘मेरी चुप्पी का मतलब…’, रैपर बादशाह की पत्नी ने की क्रिप्टिक पोस्ट; क्या रिश्ते में आई दूरी?”,”category”:”title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”
Badshah Wife Isha Rikhi Cryptic Social Media Post: सिंगर बादशाह ने मार्च महीने में ही ईशा रिखी से शादी की थी। अब उनकी पत्नी की एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रही है। जिससे लगा रहा है कि इनके रिश्ते में दूरी आ गई।

सिंगर बादशाह और ईशा रिखी
– फोटो : इंस्टाग्राम@isharikhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर और रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है। अभी सिंगर की शादी को छह महीने भी नहीं हुए लेकिन इनके रिश्ते में खटास आ चुकी है। जानिए, अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में ईशा ने बादशाह संग अपने रिश्ते को लेकर क्या लिखा है?
ईशा रिखी ने रिश्ते को लेकर क्या कहा?
सोमवार शाम को इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते हैं। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के रुतबे, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी। मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है। मेरी चुप्पी का मतलब यह नहीं था कि मैंने सब स्वीकार कर लिया था। वह तो बस हालात से निपटने का एक तरीका था। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए अभी तैयार न हूं, लेकिन आखिरकार मैं यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।’
A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)



