Sohail Khan Weight Loss: न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर… अचानक 12 किलो वजन घटाने पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी

Sohail Khan Weight Loss: न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर… अचानक 12 किलो वजन घटाने पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी



Sohail Khan Weight Loss: न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर… अचानक 12 किलो वजन घटाने पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी

Sohail Khan इन दिनों अपने वजन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायन्स’ की रैप-अप पार्टी से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर फैंस उनके बदले हुए लुक पर हैरान रह गए. सोहेल काफी स्लिम नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेहत को लेकर सवाल करने लगे. कुछ लोगों ने तो यहां तक कयास लगा दिए कि वजन कम करने के लिए उन्होंने Ozempic या किसी फैट बर्नर का इस्तेमाल किया है. अब सोहेल खान ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

Sohail Khan Weight Loss: आखिर क्यों घटा 12 किलो वजन?

रियलिटी शो ‘अलायन्स’ में सलमान खान जब सोहेल से मिलने पहुंचे थे, तब एक्टर ने बताया था कि उन्होंने 12 किलो वजन कम किया है. अब शो की रैप-अप पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनका बदला हुआ लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया.

सोहेल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि शो में जाने के कुछ ही दिनों बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी.

उन्होंने कहा, “शुरुआत के कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घुटन महसूस हुई, क्योंकि पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था. शो में जाने के पहले ही हफ्ते में पेट की समस्या भी हो गई थी.”

एक्टर ने आगे बताया कि इसके बावजूद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनका काफी ख्याल रखा.

सोहेल ने कहा, “मुझे सिर्फ अपनी डाइट कंट्रोल करनी थी, क्योंकि मैं शो के चैलेंज का हिस्सा बनना चाहता था और उस नए परिवार और दोस्तों के साथ आखिरी दिन तक रहना चाहता था, जो अब जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे.”

Sohail Khan On Ozempic: ‘न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर’

सोहेल के वजन घटने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या उन्होंने वजन कम करने के लिए Ozempic लिया है. अब एक्टर ने इन सभी अटकलों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

सोहेल ने कहा, “तो कोई ओजेम्पिक नहीं, कोई फैट बर्नर नहीं. मैं सिर्फ सभी से मिलने वाले प्यार और स्नेह को भरपूर मात्रा में ले रहा हूं.”

यानी एक्टर ने साफ कर दिया कि उनके वजन कम होने के पीछे किसी वजन घटाने वाली दवा या फैट बर्नर का हाथ नहीं है. उन्होंने बताया कि शो के दौरान तबीयत खराब होने और खाने पर कंट्रोल करने की वजह से उनका वजन कम हुआ.

Sohail Khan Health: शो के पहले हफ्ते में ही बिगड़ी थी तबीयत

सोहेल ने बताया कि रियलिटी शो में जाना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था. पहली बार वह इस तरह के शो का हिस्सा बने थे, इसलिए शुरुआत में उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ. इसके साथ ही पहले हफ्ते में पेट की बीमारी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी.

उन्होंने कहा, “पहले कुछ दिनों में मुझे थोड़ा क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस हुआ, क्योंकि रियलिटी शो का हिस्सा बनना मेरे लिए पहली बार था. शो में जाने के पहले ही हफ्ते में पेट की बीमारी ने इसे और बढ़ा दिया.”

हालांकि, कंटेस्टेंट्स के प्यार और चिंता ने उन्हें शो में बने रहने की हिम्मत दी.

सोहेल के मुताबिक, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि कंटेस्टेंट्स ने न सिर्फ मेरी सेहत को लेकर, बल्कि हर समय जिस तरह प्यार और चिंता दिखाई, उसी वजह से मैं पांच हफ्ते तक शो में रहा, जबकि पहले ही हफ्ते में मेरी तबीयत खराब हो गई थी.”

यह भी पढ़ें: सोहेल खान का बदला लुक देख हैरान हुए लोग, क्या Weight Loss के पीछे है Ozempic? जानें पूरी सच्चाई

The post Sohail Khan Weight Loss: न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर… अचानक 12 किलो वजन घटाने पर सोहेल खान ने तोड़ी चुप्पी appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *