Sohail Sameer Dusri Aurat intimate scene double meaning dialogue controversy Pakistani short film viral clip

Sohail Sameer Dusri Aurat intimate scene double meaning dialogue controversy Pakistani short film viral clip


Dusri Aurat Intimate Scene Controversy: पाकिस्तानी ड्रामा और शॉर्ट फिल्में अपने कंटेंट और स्टोरीलाइन को लेकर भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं। ये शोज पारिवारिक होते हैं और परिवार की कहानियों के ही ईर्द गिर्द घूमते हैं। हालांकि अब पाकिस्तान में एक शो को लेकर बवाल खड़ा हो गया है और इसपर अश्लीलता परोसने के आरोप लग रहे हैं।

Sohail Sameer Dusri Aurat intimate scene double meaning dialogue controversy Pakistani short film viral clip

पाकिस्तानी एक्टर सोहेल समीर इन दिनों अपनी नई शॉर्ट फिल्म दूसरी औरत को लेकर विवादों में आ गए हैं। ओरिएंटल एंटरटेनमेंट की इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में अभिनेता एक अलग अंदाज में नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म का एक इंटिमेट सीन सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का कारण बन गया है।

इंटीमेट सीन और विवादित डायलॉग

इस सीन में सोहेल समीर अपनी को-स्टार के साथ गले मिलते और किस करते नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों के बीच कुछ ऐसे डायलॉग भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने डबल मीनिंग वाला बताया है। सीन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

कुछ दर्शकों ने इस तरह के कंटेंट की तुलना तुर्की और भारतीय फिल्मों-सीरीज में दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन से की। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि पाकिस्तानी टीवी या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह के सीन को मंजूरी कैसे मिली।

सोहेल समीर के हिट शोज

सोहेल समीर पाकिस्तानी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने सुनो चंदा, तेरे बिन, गुड्डू, अश्क, इश्क हुआ और डायन जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अभिनेता ने अपने करियर में कॉमेडी, रोमांस और नेगेटिव किरदारों को भी बखूबी निभाया है।

खास तौर पर डायन और इश्क हुआ में उनके गंभीर अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था, जबकि सुनो चंदा में उनकी कॉमिक टाइमिंग की भी काफी तारीफ हुई थी।

अब दूसरी औरत के इस सीन ने एक बार फिर पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बदलते कंटेंट और स्क्रीन पर बढ़ती बोल्डनेस को लेकर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे बदलते समय के साथ कंटेंट में आया बदलाव बता रहे हैं, तो कुछ दर्शक इसे पाकिस्तानी प्रोडक्शंस की पारंपरिक छवि से अलग मानकर सवाल उठा रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *