अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार की भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को मलयेशिया के सारावाक में एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार पुरुष युगल का खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए नासिर इकबाल और नूर जमां की पाकिस्तान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 47 मिनट में 7-11, 11-7, 11-2 से हराया। पिछले साल भी उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान की इस जोड़ी को हराया था।
खिताबी जीत की हैट्रिक पूरी की
इस जीत के साथ अभय और वेलवन ने पुरुष युगल खिताब की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने एशियाई युगल स्क्वाश चैंपियनशिप की अब तक की तीनों प्रतियोगिताओं में खिताब जीता है। भारत ने अनुभवी जोशना चिनप्पा की उपस्थिति दो अन्य वर्ग में भी पदक हासिल किए। जोशना और रथीका सीलन की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीता। जोशना और वेलवन ने मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। जेनेट विधि और पूजा आरती की भारत की दूसरी महिला युगल जोड़ी छठे स्थान पर रहीं।
Source link
#Squash #Championshipsअभयवलवन #क #जड #न #कयम #रख #दबदब #लगतर #तसर #बर #एशयई #यगल #सकवश #क #खतब #जत #Abhay #Singh #Velavan #Senthilkumar #Pair #Clinches #Successive #Asian #Doubles #Squash #Title



