sreeleela and tilak varma are dating relationship rumors grow

sreeleela and tilak varma are dating relationship rumors grow


साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। सिर्फ 24 की उम्र में उन्होंने कुछ बड़ी तेलुगु फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस जल्द ही अनुराग बासु की रोमांटिक ड्रामा कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। श्रीलीला इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 

बता दें कि, एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और अपनी मां की तरह डॉक्टर बन गई है। फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से लोकप्रिय हो रहीं एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल के दिनों में उनके और क्रिकेटर Tilak Varma के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक श्रीलीला की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक ही मंदिर में साथ नजर आएं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलीला और तिलक वर्मा करीब 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी हालिए सार्वजनिक मुलाकातों से इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। साल 2025 दिसंबर में,पुष्पा 2 एक्ट्रेस अभिनेत्री वैकुंठ एकादशी के अवसर पर अपनी मां के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गई थीं। उस दौरान तिलक भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

खबरों के मुताबिक, श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता, हाल ही में धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ देखी गईं। इतना ही नहीं, डेटिंग की अफवाहों को हवा देने के लिए एक्ट्रेस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मैच देखने गई थी। उनकी टीम के एक खिलाड़ी को जर्सी पहने देखा गया था, जिस पर ‘तिलक’ लिखा हुआ था।

कार्तिक आर्यन को डेट करने की अफवाह उड़ चुकी

पहले भी अफवाहें फैली थी कि श्रीलीला अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। अनुराग बसु की फिल्म में दोनों साथ कम रह थे, दोनों को साथ में पार्टियां और त्योहारों में देखा गया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीलीला और उनकी मां कार्तिक और उनके परिवार के साथ मुंबई में थे। कार्तिक आर्यन की मां डॉ. माला तिवारी ने बातचीत में कहा है कि वह ऐसी बहू चाहती हैं जो डॉक्टर हो।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *