Stomach Pain:पेट में दाईं तरफ दर्द को हमेशा गैस समझने की न करें गलती, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत – Pain On The Right Side Of Your Stomach Know The Possible Causes In Hindi

Stomach Pain:पेट में दाईं तरफ दर्द को हमेशा गैस समझने की न करें गलती, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत – Pain On The Right Side Of Your Stomach Know The Possible Causes In Hindi

खान-पान में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द और असहजता की समस्या होना काफी सामान्य है। भारी या मसालेदार खाना खा लेने से अक्सर पेट में दर्द, गैस, पेट फूलने या उलझन जैसी समस्या हो सकती है। पर अगर आपके पेट में अक्सर दर्द बना रहता है, कभी-कभी ये दर्द बहुत बढ़ जाता है तो इसे गैस-अपच समझने की भूल न करें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट के अलग-अलग हिस्से में होने वाले दर्द के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। अगर आपके पेट के दाहिने हिस्से में अक्सर दर्द बना रहता है तो सावधान हो जाइए कई बार ये ऐसी समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसमें आपको अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है।

पेट के दाईं तरफ दर्द होने पर ज्यादातर लोग इसे गैस, अपच या ज्यादा खाना खाने से जोड़कर देखते हैं। पर कई बार इसकी वजह गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?




Pain on the Right Side of Your Stomach Know the Possible Causes in hindi

पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं
– फोटो : Freepik.com


पेट में दाईं तरफ होने वाला दर्द

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पेट के दाईं तरफ कई महत्वपूर्ण अंग मौजूद होते हैं। ऊपर की ओर लिवर और पित्ताशय, जबकि नीचे की ओर अपेंडिक्स का हिस्सा होता है। कई बार दाईं तरफ का दर्द किडनी और मूत्र मार्ग से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। दर्द की जगह के साथ इसपर भी ध्यान देना जरूरी है कि दर्द लगातार है या बीच-बीच में होता है और इसके साथ बुखार, उल्टी, पेशाब में बदलाव या पीलापन जैसे लक्षण हैं या नहीं?


Pain on the Right Side of Your Stomach Know the Possible Causes in hindi

पेट में दर्द की दिक्कत
– फोटो : Freepik.com


गैस और अपच के अलावा आंतों की समस्या

गैस-अपच, कब्ज या फिर आंतों के संक्रमण में भी पेट के दाईं तरफ दर्द हो सकता है। ऐसे दर्द के साथ पेट फूलने, मल त्याग में बदलाव या ऐंठन जैसी परेशानी हो सकती है। कई बार मल त्याग के बाद दर्द कम भी हो जाता है। लेकिन अगर दर्द लगातार बना रहे और बढ़ता जाए या उसके साथ तेज बुखार, लगातार उल्टी, खून या पेट में ज्यादा जकड़न हो, तो इसे केवल गैस मानना सही नहीं है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच जरूरी है।


Pain on the Right Side of Your Stomach Know the Possible Causes in hindi

गॉलब्लैडर स्टोन की दिक्कत
– फोटो : Adobe Stock


पित्ताशय और लिवर की समस्या

पेट के दाईं ऊपरी तरफ दर्द का एक कारण पित्ताशय की पथरी हो सकती है। अगर भारी या फैट वाली चीजें खाने के बाद दर्द बढ़ जाता है तो ये गॉलब्लैडर स्टोन की ओर संकेत हो सकता है। इसमें कई बार दर्द पीठ या दाएं कंधे तक भी जा सकता है और इसके साथ मितली-उल्टी हो सकती है।

वहीं अगर दर्द के साथ बुखार या आंखों में पीलापन दिखाई दे, तो ये लिवर की समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। लिवर की बीमारियों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है इसलिए समय रहते लक्षणों को पहचानें और डॉक्टर की सलाह लें। 


Pain on the Right Side of Your Stomach Know the Possible Causes in hindi

अपेंडिक्स का खतरा
– फोटो : Amarujala.com/AI


अपेंडिक्स की दिक्कत

अपेंडिक्स की समस्या कम उम्र वालों में भी देखी जा रही है। इसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। इसमें दर्द अक्सर पहले नाभि के आसपास शुरू होकर धीरे-धीरे पेट के दाईं निचली तरफ बढ़ सकता। समय के साथ दर्द बढ़ता जाता है और चलने, खांसने या शरीर हिलाने पर ज्यादा महसूस हो सकता है।

अपेंडिक्स की दिक्कत में दर्द के साथ भूख कम होना, मितली-उल्टी और बुखार भी हो सकता है। इसे गैस समझकर दर्द की दवा लेते रहना ठीक नहीं है। अपेंडिसाइटिस में समय पर जांच जरूरी होती है। वरना इसके फटने का भी खतरा हो सकता है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link
#Stomach #Painपट #म #दई #तरफ #दरद #क #हमश #गस #समझन #क #न #कर #गलत #इन #बमरय #क #ह #सकत #ह #सकत #Pain #Side #Stomach #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *