Sunita Ahuja at Dakshineswar Kali Temple Kolkata prayed evil between her and govinda ends

Sunita Ahuja at Dakshineswar Kali Temple Kolkata prayed evil between her and govinda ends


Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Temple: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने एक ऐसी दीवार खड़ी कर दी है जिसके चर्चे अब पूरे बॉलीवुड में हो रहे हैं। गोविंदा ने हाल ही में इसे लेकर रिएक्ट भी किया और अब मामले में लेटेस्ट अप्डेट ये है कि सुनीता आहूजा कलकत्ता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची है और मंदिर से सीधे सुनीता का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है।

Sunita Ahuja at Dakshineswar Kali Temple Kolkata prayed evil between her and govinda ends

दक्षिणेश्वर काली मंदिर की हालिया यात्रा के दौरान सुनीता ने अपनी पर्सनल जिदगी में आ रही मुश्किलों के बारे में बात की। भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए, उन्होंने मां काली का आह्वान किया और कहा कि वह अपनी जिंदगी की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करने मंदिर आई हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे भी जीवन में कुछ राक्षस हैं, और मैं माता के द्वारा उनसे यह कहने आई हूं कि माता उनका भी नाश करें। प्लीज मुझे सपोर्ट करें। जितने भी Gen-Z बच्चे हैं, औरतें हैं, मुझे सपोर्ट कीजिए। जो मेरे साथ हो रहा है, वह अच्छा नहीं हो रहा है। बिना किसी वजह के मेरा घर टूट रहा है।”

सुनीता आहूजा ने इस मुश्किल दौर में महिलाओं से अपने साथ खड़े होने की इच्छा भी जाहिर की। सुनीता ने कहा कि वह माता रानी का आशीर्वाद लेने आई हैं और प्रार्थना कर रही हैं कि उनकी जिंदगी की परेशानियां खत्म हो जाएं। गोविंदा और कोमल रानी से जुड़े दावे मीडिया रिपोर्ट और अटकलों का हिस्सा बने हुए हैं, और दोनों में से किसी ने भी कथित अफेयर की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *