Sunita Ahuja backfires on govinda and komal rani swarnkar after komal Instagram post

Sunita Ahuja backfires on govinda and komal rani swarnkar after komal Instagram post


Sunita Ahuja ON Govinda and Komal: सुपरस्टार गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिलेशन के चर्चों ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को नया गॉसिप का टॉपिक दे दिया है। वहीं सुनीता आहूजा का बिना नाम लिए कोमल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा लंबा पोस्ट लिखा कि इस पोस्ट ने काफी बवाल काटा। इस पोस्ट पर सुनता आहूजा की ओर से उनकी भांजी बहू कश्मीरा शाह ने रिएक्ट भी किया।

Sunita Ahuja backfires on govinda and komal rani swarnkar after komal Instagram post

वहीं अब सुनीता आहूजा के एक लेटेस्ट इंटरव्यू का क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सुनीता गोविंदा और कोमल के रिलेशन और अपने टेक के बारे में ही बात करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस दौरान सुनीता आहूजा का लहजा काफी बदला बदला लग रहा है।

अकसर गोविंदा और कोमल के नाम पर साफ दिल से तीखी प्रतिक्रिया देने वाली सुनीता आहूजा ने अब सब भगवान भरोसे से छोड़ दिया है और अब वो इस सबसे हटकर सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।

सारिश मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि “मैं गोविंदा या उनकी को-स्टार के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, गोविंदा या उनकी को-स्टार के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं देख रही हूं कि वह खुश हैं। भगवान उन पर कृपा बनाए रखें। वह जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं, वैसी जिएं।”

सुनीता आहूजा ने आगे कहा, “मुझे इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना है। मैं बस भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह जहां भी हों, जिसके साथ भी हों, खुश रहें। सुनीता ने यह भी साफ किया कि उनका मुख्य ध्यान अपने काम पर है और वह बार-बार विवादों में नहीं पड़ना चाहतीं। उन्होंने लोगों से अपनी खुशी पर ध्यान देने और ऐसी बातों में समय बर्बाद न करने की अपील करते हुए अपनी बात खत्म की।” तमाम सेलेब्स इस समय सुनीता आहूज को खुला सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *